![]()
बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक बाघिन अपने शावक के साथ पानी पीते हुए दिखाई दी। इस दुर्लभ और रोमांचक दृश्य को देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे और उन्होंने इसे अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। जंगल के बीच बाघिन और उसके शावक को इतने करीब से देखना सैलानियों के लिए यादगार पल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम की है। उस समय पर्यटकों का एक दल अमानगढ़ रेंज में सफारी कर रहा था। इसी दौरान झिरना गेट के पास बने एक वाटरहोल पर बाघिन अपने शावक के साथ पानी पीती नजर आई। कुछ देर तक बाघिन और उसका शावक पानी पीते रहे, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और उन्होंने इस दृश्य का वीडियो बना लिया। वन्यजीवों के लिए बनाए गए हैं 27 वाटरहोल अमानगढ़ रेंज की अधिकारी अंकिता किशोर ने बताया कि वन क्षेत्र में वन्यजीवों की सुविधा के लिए कुल 27 वाटरहोल बनाए गए हैं। इन सभी वाटरहोल में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि गर्मी के मौसम में वन्यजीवों को पानी की कमी न हो। उन्होंने बताया कि वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त भी कराई जा रही है। इससे जंगल में रहने वाले वन्यजीव सुरक्षित रहते हैं और पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव मिलता है।
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में दिखी बाघिन और शावक; VIDEO:बिजनौर में सैलानियों ने पानी पीते हुए कैद किया दृश्य, 27 वाटरहोल से वन्यजीवों को राहत
Leave a comment