खामेनेई की मौत पर अमेरिका में लगा था सट्‌टा:498 करोड़ का खेला था दांव; अब साइट ने भुगतान रोका, नियमों को लेकर विवाद

Actionpunjab
2 Min Read




ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को लेकर अमेरिकी प्रेडिक्शन मार्केट साइट काल्शी पर 498 करोड़ रु. का दांव लगाया गया। यह न्यूयॉर्क स्थित कंपनी है, जहां लोग चुनाव, युद्ध और वैश्विक घटनाओं के नतीजों पर पैसे लगाते हैं। खामेनेई की मौत के बाद कई यूजर्स ने खुद को विजेता मान लिया। एक कारोबारी ने 3.19 लाख रुपए लगाए थे और उसे 58 लाख रुपए मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ ही मिनट बाद साइट ने ट्रेड रोक दिया। कंपनी ने कहा कि उसके नियम किसी व्यक्ति की मौत से जुड़े दांव पर भुगतान की अनुमति नहीं देते। विवाद बढ़ने पर काल्शी ने दांव लगाने वालों को पैसा और फीस लौटाने का फैसला किया है। ट्रम्प पहले अमेरिकी राष्ट्रपति, जिन्होंने बिना जनसमर्थन युद्ध शुरू किया डोनाल्ड ट्रम्प ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं जिन्होंने स्पष्ट जनसमर्थन के बिना युद्ध शुरू किया। आम तौर पर जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति युद्ध शुरू करता है तो शुरुआती दौर में जनता उसके पीछे खड़ी (रैली अराउंड द प्रेसिडेंट) हो जाती है। ताजा सर्वे के मुताबिक ईरान पर हमले को सीमित समर्थन मिला है।

रॉयटर्स-इप्सोस सर्वे में केवल 27% अमेरिकियों ने कार्रवाई का समर्थन किया, जबकि 43% इसके विरोध में रहे। सीएनएन के सर्वे में समर्थन करीब 41% रहा। अमेरिका में लगभग 8 माह बाद मध्यावधि चुनाव होने हैं। जॉर्ज डब्ल्यू. बुश- अफगानिस्तान युद्ध (2001), समर्थन 90% , 9/11 हमला जॉर्ज HW बुश- खाड़ी युद्ध- कुवैत (1991), समर्थन : 83%, इराकी हमला रोनाल्ड रीगन- ग्रेनेडा हस्तक्षेप (1983), समर्थन : 53% , नागरिक सुरक्षा बिल क्लिंटन- कोसोवो संघर्ष (1999), समर्थन : 51% , बाल्कन संकट बराक ओबामा- लीबिया युद्ध (2011), समर्थन : 47% , नरसंहार रोकना डोनाल्ड ट्रम्प- ईरान युद्ध (2026) , समर्थन : 27% , कारण साफ नहीं

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *