![]()
अलवर-जयपुर हाईवे पर साहोड़ी गांव के पास राजस्थान रोडवेज की अलवर मत्स्य डिपो की बस अचानक खराब हो गई। बस खराब होने के बाद करीब 60 यात्री तेज धूप में सड़क किनारे खड़े रहने को मजबूर हो गए। यह घटना रविवार दोपहर की है। यात्रियों का कहना है कि जब उन्होंने बस कंडक्टर से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि दूसरी बस आ जाएगी, लेकिन काफी देर बाद भी कोई बस नहीं आई। इस वजह से यात्रियों को सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने मांग की है कि रोडवेज प्रशासन ऐसी स्थिति में तुरंत दूसरी बस का इंतजाम करे ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। बीच सड़क पर अचानक बस खराब यात्री राजकुमार नायक ने बताया कि बस अलवर बस स्टैंड से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। बस स्टैंड से महज करीब 10 किलोमीटर दूर साहोड़ी गांव के पास अचानक बस खराब हो गई। बस के रुकते ही यात्रियों को नीचे उतरना पड़ा। वैकल्पिक बस मौके पर नहीं भेजी गई
यात्रियों का आरोप है कि करीब सवा घंटे से वे तेज धूप में खड़े हैं, लेकिन रोडवेज की ओर से कोई वैकल्पिक बस मौके पर नहीं भेजी गई। इस दौरान जयपुर की ओर जा रही एक अन्य रोडवेज बस वहां से गुजरी, लेकिन वह पहले से ही खचाखच भरी हुई थी, जिससे यात्री उसमें नहीं चढ़ सके। धूप में रहने से तबीयत खराब होने का डर बस में सवार कई महिलाओं ने बताया कि वे काफी देर से धूप में बैठी हुई हैं। मौके पर न तो छाया की कोई व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की। महिलाओं का कहना है कि लगातार धूप में रहने से तबीयत खराब होने का डर भी बना हुआ है।
बस स्टैंड से 10KM दूर रोडवेज बस खराब:सवा घंटे से कोई व्यवस्था नहीं,करीब 60 यात्री परेशान;दूसरी बस का इंतजार
Leave a comment