![]()
पलवल पुलिस ने फर्जी सिम और फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर खिलौना कार बेचने का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगते थे। पलवल साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पीएसआई विकास अपनी टीम के साथ हथीन रोड स्थित केएमपी पुल के नीचे गश्त कर रहे थे। सूचना मिली की आलीमेव गांव निवासी रौनक और नूंह जिले के सिंगार गांव का एक नाबालिग ऑनलाइन ठगी में शामिल हैं और केएमपी पुल के पास खड़े हैं। जिस पर कार्रवाही करते हुए पुलिस ने दोनो को मौके पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान रौनक के पास से वीवो व नाबालिग आरोपी के पास से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब दोनो मोबाईल की जांच की गई तो मोबाईल में खिलौना कार बेचने की तस्वीरें, क्यूआर कोड और संदिग्ध चैट मिलीं। तकनीकी जांच में सामने आया कि दोनों मोबाइल नंबर की सिम फर्जी नाम पर थी। एनसीआरपी पोर्टल पर जांच करने पर इन नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें भी दर्ज मिली हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान गिरोह के बाकि सदस्यों के साथ-साथ जिले में हुई अन्य ठगी की वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद हैं।
आईनलाई ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:फर्जी फेसबुक प्रोफाईल बनाकर बेचते थे खिलौना कार, मोबाईल फोन में क्यूआर कोड और संदिग्ध चैट मिली
Leave a comment