गुरुग्राम में 24 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक:मारपीट के बाद इलाज करवाने गई थी, चेहरा और शरीर झुलसा, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

Actionpunjab
2 Min Read




गुरुग्राम में रविवार देर रात जिला नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने गई एक युवती पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पीड़िता का चेहरा और शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को पीजीआई रैफर कर दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नूहं की रहने वाली 24 वर्षीय युवती रविवार को अपनी मौसी से मिलने के लिए सुभाष नगर आई थी। नूहं का ही रहने वाला एक युवक उससे मिलने के लिए पीछे-पीछे आ गया। जहां पर युवती का और युवक का झगड़ा भी हुआ। युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के जिला अस्पताल में आई थी। जहां आरोपी ने उस पर एसिड फेंक दिया। हमले के बाद युवक फरार हो गया। युवती को तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि अभी तक पीड़िता के बयान नहीं लिए जा सके हैं। जिसके कारण केस भी दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *