लखनऊ में सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी:चौकी प्रभारी की फोटो डालकर लिखा अपशब्द, महिला पर फिर केस

Actionpunjab
2 Min Read




लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर और हंसखेड़ा चौकी प्रभारी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह, जो भाजपा महानगर लखनऊ के सोशल मीडिया प्रभारी हैं, ने शिकायत दी है। उनका कहना है कि 6 मार्च को होली के मौके पर संवेदनशील क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर कॉलोनी के लोगों ने हंसखेड़ा चौकी प्रभारी मुन्ना लाल को सम्मानित किया था। इस कार्यक्रम की फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा की गई थी। आरोप है कि पुरानी काशीराम कॉलोनी निवासी हिमांशी यादव उर्फ मानसी ने फेसबुक से फोटो निकालकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी। इसके साथ ही चौकी प्रभारी मुन्ना लाल, पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह और रंजीत सिंह की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने पोस्ट में जान से मारने की धमकी भी दी है। उनका कहना है कि उनकी मां घर पर अकेली रहती हैं, ऐसे में किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी महिला हिमांशी उर्फ मानसी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी इसी महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज हो चुका है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *