हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन रेणू भाटिया व सिंगर-रैपर बादशाह
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने में आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के सीन दिखाने पर विवाद के बीच सिंगर बादशाह ने वीडियो जारी माफी मांगी और ये कहा था कि हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर देना। मगर इस माफी से हरियाणा महिला आयोग संतुष्ट नहीं है। हर
.
अध्यक्ष रेणु भाटिया बोली, मेरे पास दो-तीन दिन से लगातार फोन आ रहे हैं और उनके लोगों ने इन डायरेक्टली और ये भी बात कही कि-आपने गलत मीनिंग लिया। गाने में जो शब्द इस्तेमाल किए, आपसे पूछना चाहती हूं कि उसका दूसरा मीनिंग बता दें और किसी भी भाषा में। फ्रेंच, जर्मन, इटालियन किसी भी भाषा में बता दे कि उसका अच्छा मीनिंग क्या है।
रेणू भाटिया बोली, उसे शॉ-काज नोटिस दिया गया है। 13 मार्च को पानीपत एसपी ऑफिस में बुलाया गया है। मैं कहना चाहूंगी कि उन तक मैसेज पहुंचे, कितने दिन तक छिपोगे, हम छिपने नहीं देंगे। आपको आना ही होगा। वरना हरियाणा में आपका हर गाना भी बैन कराएंगे और हर कार्यक्रम बैन कराएंगे। यह बयान रेणू भाटिया ने हिसार में आयोजित नारी नारायणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम में रविवार शाम को दिया। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया, इसे असभ्य और महिलाओं को ‘ऑब्जेक्टिफाई’ करने वाला बता चुकी है।

हरियाणा राज्य महिला आयोग चेयरमैन रेणू भाटिया
बाकी कलाकारों को लेकर दिया बयान, नसीहत
अध्यक्ष रेणू भाटिया ने इस तरह की हरकत करने वाले बाकी कलाकारों को लेकर भी कहा-मैंने पहले भी एक बात कही थी। जब घर में चार-पांच सदस्य होते हैं तो एक को डांट या चांटा लगता है तो बाकी अपने आप सीधा हो जाते हैं। ऐसे ही बाकी कलाकार को भी नसीहत दी है, ताकि लिरिक्स को लेकर ध्यान रखे।

कैथल में प्रमोशन के लिए आए सिंगर-रैपर बादशाह सिमरन के साथ
तीन साल पहले गाया गाना, लिरिक्स के कारण चर्चा में, बादशाह के बोल पर विवाद
20 वर्षीय सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन चार बेटियों में तीसरे नंबर पर है। सिमरन कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। वह कैथल में ही गुरमीत कोच के पास बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती हैं। वह स्टेट और नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं।
सिमरन ने तीन साल पहले ये टटीरी सांग गाया था। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई तो दोबारा रिकॉर्डिंग कर मंगाया। इसी वजह से उसे ‘टटीरी’ में मौका मिला। इस गाने में बादशाह के बोल एवं लिरिक्स के कारण चर्चा में हैं। गाने में स्कूली छात्राओं को ड्रेस पहने व बैग फेंकते दिखाया गया है, रोडवेज बस व सरकारी स्कूल का इस्तेमाल किया और आया मैं टोली चढाने, इन सब की घोड़ी बनाने वाले बादशाह के बोल पर मामला तूल पकड़ गया है।

जींद में हुई थी गाने की शूटिंग
इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। सरकार एवं महिला आयोग ने भी इसकी भी जांच के लिए टीम गठित कर दी है। इधर, रोडवेज प्रशासन जींद ने बैगर अनुमति के रोडवेज बस का इस्तेमाल करना पाया गया है।

सिंगर बादशाह का प्रोफाइल