![]()
डीग में ब्राह्मण समाज की ओर से गोवर्धन गेट स्थित एक निजी फार्म हाउस में ‘होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे व एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवराम दास महाराज और जिला अध्यक्ष रमेश लवानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। लक्ष्मण मंदिर के महंत मुरारीलाल पाराशर, मोहन पंडित (बंसी वाले) और ईश्वरी प्रसाद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर पारंपरिक रूप से एक-दूसरे को गुलाब के फूल और इत्र लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समारोह में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं और नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। यह सम्मान समाज के गौरव के रूप में किया गया।
ब्रज नगर निवासी शांतिप्रसाद शर्मा के पुत्र दिनेश शर्मा को भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ब्राह्मण समाज डीग ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, फेंटा, तस्वीर और दुपट्टा भेंट कर उनका स्वागत किया। इनके अलावा सुबोध पाराशर (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन), बॉबी उपाध्याय (अध्यक्ष, भाजपा युवा मंडल) और मनोज कौशिक (नवनियुक्त अध्यक्ष, जिला रेडीमेड संघ) को भी ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मानित किया गया। महिलाओं की भागीदारी को अहम बताया
समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी विशेष चर्चा हुई। ब्राह्मण समाज डीग के अध्यक्ष रमेश लवानिया और अन्य वक्ताओं ने समाज के निर्माण और उत्थान में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के समान अवसर देने का आह्वान किया, यह कहते हुए कि एक शिक्षित और सशक्त महिला ही सुदृढ़ समाज की नींव रखती है। मयूर नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मयूर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा और मधुर संगीत की धुन पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा की और नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
समारोह में मौजूद लोगों ने समाज की एकता और प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सैकड़ों लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुरेश पाराशर, मोहन श्याम वैध सामई, नरेश ठेकेदार, रमाकांत नाहरोली, नरेंद्र अवस्थी, रमाकांत एडवोकेट, मनोहर लाल (उपसभापति), विष्णु शर्मा, महेश शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, विजय शर्मा संजू, राजेश शर्मा एडवोकेट, उमेश पाराशर, घनश्याम मुद्गल, चंद्रशेखर मुद्गल, लक्ष्मणप्रसाद मुद्गल, ललुआ, रामबाबू, देवी, विजेंदर, नारायण दास रावत, नारायण दास शर्मा व्याख्याता, मोतीलाल शर्मा, मन्नू पंडित, दीपचंद पत्रकार, श्यामू पचौरी, धनेश पाराशर, मुकेश शर्मा, देवदत्त भारद्वाज, पिंटू पंडा, ललित भारद्वाज, ईश्वर शर्मा, चंदू खुर्द, अमित गौतम, विष्णु काका, ओमी पंडित, हरिशंकर शर्मा, मनीष शर्मा, बल्ली पंडा, कुंदन कंपाउंडर, शिवम उपाध्याय, गोविंद दीक्षित निगोही, मोहनलाल अवस्थी नगर, शांति प्रसाद नगर, केदार गाजिया नगर, पंडित सुरेश पूंछरी, राजेंद्र बालोठिया, नवलकिशोर गौड़, राजेश शर्मा, बल्लभ शर्मा, योगेश कौशिक, महेश शर्मा फूड इंस्पेक्टर, मुकुटबिहारी प्रिंसिपल सहित समाज के अनेक वरिष्ठ जन और युवा प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन हरिकृष्ण एडवोकेट ने किया।
डीग में ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान:होली मिलन समारोह में भाईचारे और एकता का लिया संकल्प
Leave a comment