- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (10 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

10 मार्च, मंगलवार को वृष राशि के लोगों को नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। मकर राशि वालों को नई जिम्मेदारी और आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। कन्या राशि वालों को प्रमोशन का मौका मिल सकता है। कर्क राशि वालों को पुराने कॉन्टैक्ट और अनुभव से फायदा मिल सकता है।
मेष – सिक्स ऑफ वांड्स आज का दिन उलझनों और सीमित सोच की स्थिति ला सकता है। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस बना रह सकता है। हाउसवाइफ को फैसला लेते समय अपना आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट महसूस हो सकती है, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती जाएगी। घर का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रह सकता है, पर आखिर में बातचीत से सुलह की संभावना बनेगी।
करियर – ऑफिस में जिम्मेदारियों का दबाव अधिक महसूस हो सकता है। कुछ लोग अपने विचार खुलकर रखने में झिझक महसूस करेंगे। बॉस से बातचीत करते समय स्पष्टता रखना बहुत जरूरी होगा। टीमवर्क के दौरान गलतफहमियां सामने आ सकती हैं। फ्रीलांसर को क्लाइंट की अपेक्षाएं कुछ भारी लग सकती हैं। धैर्य और साफ संवाद से ही काम आगे बढेगा। लव – प्रेम जीवन में भावनात्मक रुकावटें दिखाई दे सकती हैं। कपल्स के बीच संवाद की कमी या मूड स्विंग्स के कारण दूरी महसूस हो सकती है। कुछ लोग अपने साथी से खुलकर बात करने में हिचकिचाएंगे। अविवाहित लोगों के मन में कोई पुराना रिश्ता फिर से याद आ सकता है। रिश्तों में जो बात दिल में है, उसे शांत और साफ तरीके से कहना जरूरी होगा। हेल्थ – चिंता बढ़ सकती है। लगातार फोन स्क्रीन देखने से आंखों और सिर में दर्द महसूस हो सकता है। ध्यान या शांत संगीत सुनना राहत देगा। भावनात्मक थकान दूर करने के लिए कुछ देर अकेले समय बिताना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 4
वृष – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार में आपकी उपस्थिति सभी के लिए प्रेरणा का कारण बनेगी। हाउसवाइफ घर को नए अंदाज में सजाने या व्यवस्था बदलने का विचार कर सकती हैं। कोई खास सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर बहुत काम आएगी। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा और किसी नए इनकम सोर्स के बढने के संकेत मिल सकते हैं। जब आप खुद पर भरोसा करते हैं, तब परिस्थितियां भी आपके पक्ष में बनने लगती हैं।
करियर – कामकाज में आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। ऑफिस में आपकी लीडरशिप स्किल सबका ध्यान खींचेगी। मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग किसी महत्वपूर्ण फैसले में आगे रहेंगे। फ्रीलांसर अपनी क्रिएटिव प्रेजेंटेशन से क्लाइंट्स को प्रभावित करेंगे। आज आपकी सोच और निर्णय क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। टीम के बीच सम्मान और सहयोग दोनों मिलेंगे। लव – प्रेम जीवन में जुनून और आकर्षण बढेगा। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ता और गहरा महसूस होगा। कुछ लोगों को अपने रिश्ते में नया उत्साह और ताजगी दिखाई देगी। कपल्स के बीच संवाद गर्मजोशी और समझ से भरा रहेगा। आज का दिन रोमांस, आत्मविश्वास और भावनात्मक स्पष्टता से भरा रहेगा। हेल्थ – अपनी फिटनेस रूटीन जारी रखें, लेकिन काम का दबाव संतुलित रखना जरूरी है। पीठ दर्द थोड़ी परेशानी दे सकता है। सुबह योग और हल्की कसरत से राहत मिलेगी। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 2
मिथुन – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन भावनात्मक संतुलन और संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आप परिवार और अपने रिश्तों के साथ गहरा जुडाव महसूस करेंगे। बुजुर्गों की बातों में सच्चाई और अनुभव मिलेगा, जो जीवन को नई दिशा दे सकता है। हाउसवाइफ घर के वातावरण को स्नेह और समझ से भर देंगी। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलने की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा और खर्च भी संतुलित रहेंगे। आज आपकी नरम वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
करियर – कार्यक्षेत्र में समझदारी और संतुलन के साथ काम करें। ऑफिस में सहयोगी आपके समझदार स्वभाव से प्रभावित होंगे। टीमवर्क में सौहार्द और संतुलन बना रहेगा। जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें नई प्रेरणा और नए विचार मिल सकते हैं। अपने निर्णयों में संवेदनशीलता रखें, लेकिन साथ ही दृढ़ता भी जरूरी होगी। लव – प्रेम संबंधों में गहराई और समझ पहले से अधिक बढेगी। आप अपने साथी के प्रति देखभाल और संवेदनशीलता दिखाएंगे। कपल्स के बीच पुरानी नाराजगी खत्म होने की संभावना है। प्रेम केवल शब्दों से नहीं, बल्कि व्यवहार से भी व्यक्त होता है। रिश्ते में ईमानदारी और करुणा दोनों का संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। हेल्थ – काम का तनाव या ओवरथिंकिंग से बचने की कोशिश करें। लो ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। ध्यान और प्राणायाम से मन को शांति मिलेगी। ठंडे पेय और तैलीय भोजन से परहेज करें। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5
कर्क – फाइव ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन यादों और अपनापन से भरा रहेगा। पुरानी खुशबू, पुराने गीत या बचपन के किसी दोस्त का फोन मन को गहराई से छू सकता है। परिवार में गर्मजोशी और स्नेह का वातावरण बना रहेगा। हाउसवाइफ घर के माहौल को उत्सव जैसा बना सकती हैं। बच्चे आपको गर्व का अनुभव कराएंगे। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात संभव है, जो सुखद यादों को फिर से जीवंत कर देगी। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा और कोई छोटा उपहार या लाभ मिलने की संभावना है। बीता समय आज फिर मुस्कान लेकर लौट सकता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में आपके पुराने आइडिया दोबारा महत्व पा सकते हैं। किसी पुराने सहयोगी से मदद मिल सकती है, जो सफलता का रास्ता खोलेगी। ऑफिस का माहौल सहयोग और तालमेल वाला रहेगा। अपने काम को दिल से करें, क्योंकि आज मेहनत के साथ भावना भी उतनी ही जरूरी होगी। आपका अनुभव और पुराने संबंध ही आपके करियर की मजबूत नींव बनेंगे। लव – प्रेम संबंधों में मधुरता और पुरानी यादें फिर से जीवंत होंगी। कपल्स के बीच भावनात्मक जुडाव बढेगा। साथी के साथ समय बिताना आज खास सुख देगा। अतीत का कोई रिश्ता फिर दस्तक दे सकता है, लेकिन आगे बढते समय समझदारी जरूरी होगी। पुराने घाव छोड़कर नई शुरुआत करना बेहतर रहेगा, क्योंकि आज दिल का दरवाजा फिर खुल सकता है। हेल्थ – मन का बोझ शरीर पर असर डाल सकता है। जोड़ों में दर्द या हल्की थकान महसूस हो सकती है। खानपान पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी रहेगा। योग और हल्का संगीत मन को शांत करेगा। लकी कलर – लाइट पिंक, लकी नंबर – 6
सिंह – जजमेंट आज का दिन अचानक होने वाले बदलावों का है। कोई घटना आपको कुछ देर के लिए निराश कर सकती है, लेकिन यही परिवर्तन आगे चलकर नए रास्ते खोल सकता है। घर में अप्रत्याशित स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। हाउसवाइफ को अचानक बढे कामों से तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन समझदारी से सब संभल जाएगा। किसी योजना में रुकावट आ सकती है, पर बाद में उसका सही कारण भी समझ आएगा। अक्सर गिरावट के बाद ही व्यक्ति नई ऊंचाई तक पहुंचता है। आज की टूटन ही कल नई शुरुआत का रास्ता बना सकती है।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी रिपोर्ट या काम में गलती जैसी स्थिति बन सकती है। बॉस या वरिष्ठों की बातों को ध्यान से सुनना जरूरी होगा। आज जो बाधा सामने दिख रही है, वही आगे चलकर सफलता की दिशा तय कर सकती है। शांत रहें और इगो से बचें। आपकी स्थिरता और धैर्य ही आपको इस कामकाजी संकट से बाहर निकालेंगे। लव – प्रेम संबंधों में थोड़ी तकरार हो सकती है। कपल्स के बीच मतभेद उभर सकते हैं, जिससे नजरिया बदल सकता है। प्रेम का आधार हमेशा ईमानदारी और खुला संवाद होता है। यदि रिश्ता सच्चा है तो हर झटका उसे और मजबूत बना सकता है। आज समझदारी और माफी ही रिश्ते को फिर से जोड सकती है। दिल की सुनें, लेकिन स्पष्टता बनाए रखें। हेल्थ – तनाव या मानसिक दबाव का असर शरीर पर पड सकता है। ध्यान और गहरी सांस का अभ्यास फायदेमंद रहेगा। मोबाइल और टीवी से थोड़ी दूरी बनाकर प्रकृति के करीब समय बिताएं। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
कन्या – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन उत्सव, खुशी और एकता की भावना लेकर आएगा। घर में सेलिब्रेशन जैसा माहौल बन सकता है। बुजुर्गों की प्रसन्नता और बच्चों की मुस्कान से दिन और भी जीवंत लगेगा। हाउसवाइफ को उनके प्रयासों के लिए सराहना मिलेगी और घरेलू कामों में सहयोग भी बढेगा। कोई पुराना मनमुटाव आज समाप्त हो सकता है। परिवार में नई वस्तु आने या किसी रिश्तेदार के आगमन से वातावरण और भी सौहार्दपूर्ण हो जाएगा। स्थिरता और आनंद दोनों का अनुभव होगा। आज का दिन रिश्तों को मजबूत करने और खुशियां बांटने का अवसर देगा।
करियर – कामकाज में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। जो लोग मैनेजमेंट या इवेंट फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें नया अवसर या प्रमोशन मिल सकता है। किसी पुराने प्रोजेक्ट का समापन अच्छे नतीजों के साथ होगा। सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा, जिससे काम की गति भी बढेगी। आज अपनी क्षमताओं को दिखाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढने का सही समय है। लव – प्रेम जीवन में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। सिंगल लोगों को किसी मित्र से रोमांटिक संकेत मिल सकते हैं। प्रेम केवल भावनाओं का नहीं, बल्कि स्थिरता और सम्मान का भी बंधन होता है। आपसी सहयोग और उत्साह से रिश्ता नई ऊंचाई तक पहुंच सकता है। आज प्रेम के साथ मन में उत्साह और गहरा अपनापन महसूस होगा। हेल्थ – फिटनेस पर ध्यान देने वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हल्का योग और समय-समय पर ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा। डाइट में फल और हरी सब्जियां शामिल करें। लकी कलर – सनसेट ऑरेंज, लकी नंबर – 9
तुला – नाइन ऑफ वांड्स आज का दिन आकर्षण, मोह और नियंत्रण की ऊर्जा दिखाता है। किसी स्थिति या व्यक्ति के प्रति अत्यधिक लगाव मानसिक अस्थिरता पैदा कर सकता है। घर में टकराव जैसी स्थिति बन सकती है, लेकिन समझदारी से संतुलन बनाए रखा जा सकता है। हाउसवाइफ को घरेलू जिम्मेदारियां कुछ भारी लग सकती हैं। परिवार में किसी की जिद या स्वार्थपूर्ण रवैया तनाव का कारण बन सकता है। ऐसे समय में अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। दिखावे और भ्रम से दूर रहें, क्योंकि सच्चाई ही आखिर में मन की शांति देती है।
करियर – कामकाज में अधिक दबाव और नियंत्रण से जुड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं। बॉस या वरिष्ठों के साथ मतभेद की संभावना बनी रह सकती है। जो लोग कॉरपोरेट फील्ड या मार्केटिंग में हैं, उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक महत्वाकांक्षा या लालच नुकसानदेह साबित हो सकता है। शॉर्टकट के बजाय मेहनत और ईमानदारी का रास्ता चुनें। लव – प्रेम संबंधों में अधिकार और नियंत्रण की भावना हावी हो सकती है। कपल्स के बीच पजेसिवनेस या शक जैसी स्थिति उभर सकती है। सच्चा प्रेम वही है जिसमें स्वतंत्रता और सम्मान दोनों मौजूद हों। अतीत की नकारात्मकता को छोड़ना जरूरी है। संयम, समझ और भरोसा ही रिश्ते को मजबूत बनाए रख सकते हैं। हेल्थ – नींद की कमी, माइग्रेन या सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है। जंक फूड कम करें और संतुलित आहार लें। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह भी उपयोगी रहेगी। लकी कलर – चारकोल ब्लैक, लकी नंबर – 8
वृश्चिक – टू ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन जिम्मेदारियों के अधिक बोझ का है। घर, काम और रिश्तों से जुड़ी जिम्मेदारियां मानसिक थकान ला सकती हैं। हाउसवाइफ को हर काम खुद संभालने की आदत तनाव बढा सकती है। परिवार से सहयोग थोड़ा कम महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी लगन सब कुछ संतुलित कर देगी। बुजुर्गों की देखभाल और बच्चों के कामों में समय देना जरूरी रहेगा। यह कार्ड बताता है कि आप बहुत मेहनती हैं, पर कभी-कभी खुद को आराम देना भी उतना ही जरूरी है। आज बोझ हल्का करने और आत्मशांति को प्राथमिकता देने की कोशिश करें। संतुलन ही आपकी असली ताकत बनेगा।
करियर – कामकाज में वर्क लोड और डेडलाइन का दबाव अधिक रह सकता है। ऑफिस में सब कुछ अकेले संभालने की कोशिश थकान बढा सकती है। इंजीनियरिंग या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लंबे समय से रुके काम पूरे करने पड़ सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत पर नजर रखेंगे, हालांकि प्रशंसा थोड़ी देर से मिलेगी। लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक जिम्मेदारियां बढ सकती हैं। कपल्स में से कोई एक व्यक्ति अधिक बोझ महसूस कर सकता है। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते का बोझ मन से हटाने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। सच्चा प्रेम संतुलन और साझेदारी पर आधारित होता है। सब कुछ अकेले उठाने की कोशिश न करें। खुद को थोड़ा आराम देना जरूरी है। हेल्थ – शारीरिक थकान और पीठ दर्द जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। नींद की कमी और मानसिक दबाव से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। हल्की कसरत और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3
धनु – द टावर आज का दिन कोमल भावनाओं और नई संभावनाओं का है। परिवार में प्रेम और अपनापन का सुंदर माहौल बनेगा। बच्चे किसी नए आर्ट प्रोजेक्ट या स्कूल एक्टिविटी से खुशियां लेकर आएंगे। हाउसवाइफ को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मन को शांति देगा। कोई पुराना मतभेद आज समाप्त होने की संभावना है। आपकी मासूमियत और सच्चाई हर परिस्थिति को सकारात्मक बना सकती है। आज का दिन कल्पनाओं और भावनाओं को खुले दिल से जीने का है।
करियर – क्रिएटिव फील्ड जैसे डिजाइन, मीडिया या टीचिंग से जुड़े लोगों को खास पहचान मिल सकती है। ऑफिस में आपके नए आइडिया सबको प्रभावित करेंगे। जो लोग फ्रीलांसिंग कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। खुले मन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढें, सफलता आपके करीब आ सकती है। लव – प्रेम जीवन में ताजगी और मिठास बढेगी। सिंगल लोगों की किसी प्यारे व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। कपल्स के बीच रोमांटिक पल और आपसी समझ दोनों बढेंगे। प्यार का सबसे सुंदर रूप उसकी सादगी में होता है। किसी छोटे उपहार या प्यारी बात से रिश्ता और मजबूत हो सकता है। आज का दिन रिश्तों में भावनाओं की नई लहर लेकर आएगा। हेल्थ – हार्ट हेल्थ और ब्लड सर्कुलेशन पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। पानी से जुड़ी कसरत या योगिक श्वास मन को स्थिर रखने में मदद करेगी। हल्का संगीत सुनना या पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियां मन को सुकून देंगी। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 6
मकर – द वर्ल्ड आज का दिन उजाले, सफलता और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। परिवार में खुशी और गर्व का वातावरण बना रहेगा। बच्चे किसी उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको नई प्रेरणा देगा। हाउसवाइफ को घर की व्यवस्था और खुशियों के बीच सुंदर संतुलन महसूस होगा. हर दिशा में आगे बढने और चमकने का मौका मिल सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है। आपकी मुस्कान आज सबसे बड़ा आभूषण बनेगी और पूरा दिन आनंद व सकारात्मकता से भरा रहेगा।
करियर – कार्यक्षेत्र पर सफलता और पहचान मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में आपकी लीडरशिप स्किल्स की सराहना होगी। जो लोग मैनेजमेंट या एजुकेशन फील्ड में हैं, उन्हें नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। इंसेंटिव या आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी बढेगी। आपकी मेहनत का फल अब साफ दिखाई देगा। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से आप हर चुनौती पार कर पाएंगे। लव – प्रेम जीवन में मिठास और हल्की शरारत का रंग रहेगा। कपल्स के बीच सच्चाई और हंसी रिश्ता और मजबूत करेगी। पुरानी गलतफहमियां दूर होकर रिश्ता नई शुरुआत की ओर बढ सकता है। प्यार में आत्मविश्वास और खुलापन सबसे बड़ा आकर्षण बनता है। जो बात दिल में थी, उसे व्यक्त करने का आज सही समय हो सकता है। हेल्थ – धूप और हल्की कसरत से ऊर्जा बढेगी। शरीर और मन के बीच अच्छा तालमेल महसूस होगा। केवल डिहाइड्रेशन या स्किन एलर्जी से सावधान रहने की जरूरत है। फल और पर्याप्त पानी लें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2
कुंभ – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन स्पष्ट सोच और महत्वपूर्ण निर्णयों का है। आपके मन में नए विचार और सच्चाई की समझ उभरेगी। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। बुजुर्गों से खुली और साफ बातचीत वातावरण को सहज बनाएगी। हाउसवाइफ को घरेलू फैसलों में अपनी राय रखने का अवसर मिलेगा। सही समय पर कही गई बात बड़ी स्थिति बदल सकती है। आज का मंत्र यही है कि अपनी सोच साफ रखें और सच्चाई के साथ अपनी बात रखें।
करियर – कामकाज में नई शुरुआत या किसी महत्वपूर्ण फैसले की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में कोई कठिन प्रोजेक्ट आपकी जिम्मेदारी बन सकता है। लॉ या कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोग अपनी बातों और तर्क से सभी को प्रभावित करेंगे। समझदारी और स्पष्टता से आगे बढने पर सफलता मिलेगी। हर फैसला लेते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। लव – प्रेम संबंधों में साफ संवाद का समय है। कपल्स के बीच की गलतफहमियां खुलकर बात करने से दूर हो सकती हैं। प्रेम में ईमानदारी सबसे जरूरी होती है। अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना आज रिश्ते को और गहरा करेगा। जो बातें लंबे समय से मन में थीं, उन्हें कहने का यह सही मौका है। हेल्थ – मानसिक स्पष्टता और ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। फिर भी मानसिक आराम के लिए थोड़ा समय निकालना जरूरी है। ध्यान और सकारात्मक सोच मन को शांत और संतुलित रखेंगी। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9
मीन – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज का दिन सतर्कता और समझदारी की मांग करता है। किसी करीबी की बातों के पीछे छिपे अर्थ को समझना जरूरी रहेगा। परिवार में किसी के व्यवहार से मन में असमंजस पैदा हो सकता है। हाउसवाइफ को घरेलू मामलों में खास सावधानी रखनी चाहिए और किसी की बात पर तुरंत भरोसा करने से बचना चाहिए। आज सच्चाई और चालाकी दोनों का सामना हो सकता है। अपने विचारों और योजनाओं को साझा करने से पहले अच्छी तरह परख लें। आज समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी ढाल बनेगी। भरोसा करें, लेकिन सतर्क रहना भी उतना ही जरूरी है।
करियर – कार्यक्षेत्र पर राजनीति या पीठ पीछे बात करने जैसी स्थिति बन सकती है। ऑफिस में कोई आपके आइडिया का श्रेय लेने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। अपनी योजनाओं को तब तक सामने न लाएं, जब तक वे पूरी तरह तैयार न हो जाएं। समझदारी और धैर्य ही आपको आगे बढने में मदद करेंगे। लव – प्रेम संबंधों में कुछ छिपी बातें सामने आ सकती हैं। कपल्स के बीच किसी पुरानी बात को लेकर गलतफहमी बढ सकती है। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो पूरी तरह सच्चा न हो। यदि कुछ असामान्य लगे तो उसे नजरअंदाज न करें। प्रेम में भरोसा जरूरी है, लेकिन आंख बंद करके नहीं। हेल्थ – ध्यान और सुबह की सैर से राहत मिलेगी। सिरदर्द की परेशानी महसूस हो सकती है। अपनी भावनाओं को खुलकर कहना भी जरूरी है, क्योंकि शांत मन में ही सच्चा स्वास्थ्य बसता है। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7
