![]()
प्रतापगढ़ के धरियावद कस्बे में महिला की मौत के बाद परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपी के साथ-साथ स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया है। परिजनों ने कलेक्टर से मामले की स्वतंत्र जांच सीआईडी या सीबीआई से कराने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि महिला को चाकू मारा गया था। जिसके बाद हॉस्पिटल ले जाया तो हॉस्पिटल प्रशासन ने उसके इलाज में लापरवाही की। बिना कोई जांच किए महिला के टांके लगा दिए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित पक्ष ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की सीआईडी, सीबीआई जयपुर या सीबीआई नई दिल्ली से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही अस्पताल प्रबंधन और अन्य संभावित षड्यंत्रकारियों की भूमिका की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे मृतका के परिजनों को न्याय मिल सके।
चाकू मारकर महिला की हत्या मामले में जांच की मांग:परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर भी लगाए आरोप, बोले- सीआईडी या सीबीआई करें जांच
Leave a comment