![]()
हाथरस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने पोक्सो अधिनियम के तहत सहायक व्यक्तियों की सेवाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक जिला स्तरीय सहयोगात्मक व्यक्तियों और हितधारकों के साथ आयोजित की गई। बैठक में पोक्सो अधिनियम और पोक्सो नियमों के तहत प्रक्रियाओं और प्रावधानों पर गहन चर्चा हुई। इसमें सहायक व्यक्तियों के कामकाज में आने वाली चुनौतियों, कमियों और अच्छी प्रथाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। एजेंडे में पंजीकरण, पोक्सो अधिनियम की प्रक्रिया में मामले का चरण, बच्चे और परिवार की अपेक्षाएं व आवश्यकताएं, बच्चों के संबंध में हितधारकों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां और परिवार व सहायक व्यक्ति को आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीके शामिल थे। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद… इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें डिप्टी सहायक चिकित्साधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी सतेन्द्र सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय (जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से), बेसिक शिक्षा से शशिवाला, जिला बाल सुरक्षा इकाई से विमल कुमार शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल और वन स्टॉप सेंटर की संचालिका मनीषा भारद्वाज शामिल थीं। सहायक व्यक्तियों में मतेन्द्र सिंह गहलोत, राजकुमार, तरुण प्रताप सिंह, विष्णु नारायण, प्रताप सिंह राघव (एडवोकेट) और बाल कल्याण पुलिस अधिकारी विनोद कुमार (हाथरस), पन्नालाल गौतम (थाना सिकंदराराऊ), नवी अहमद (थाना हाथरस गेट) तथा भीकमदास (थाना हसायन) भी मौजूद रहे।
हाथरस में पोक्सो अधिनियम पर हुई बैठक:नियमों को लेकर चर्चा हुई, आने वाली चुनौतियों से निपटने की तैयारी
Leave a comment