![]()
उदयपुर की बड़गांव थाना पुलिस ने बुजुर्ग की जमीन हड़पने को लेकर उसका किडनैप कर मारपीट करने के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी किताब चौधरी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से एक आपराधिक गिरोह बनाकर षड़यंत्र पूर्वक भोले-भाले लोगों की जमीन चिन्हित कर रजिस्ट्रियां करवाकर धोखाधड़ी कर रहे थे। इस गिरोह ने बुजुर्ग रामा गमेती निवासी हलेला की जमीन की रजिस्ट्री करवाने के कागजात पहले से तैयार करवा लिए थे। जिसके तहत रामा गमेती की पूर्व से रैकी की। वह कहां जाता है और कहां आता है। 8 मार्च 2026 को रामा गमेती पनघट पर पानी लेने गए, तभी कार सवार आरोपियों ने उनको किडनैप कर लिया था। इसके बाद उन्हें लेकर फरार हो गए। उनके साथ मारपीट की और रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया। इसी बीच पुलिस एक्टिव हो गई। जिसके बाद आरोपी उन्हें जंगल में छोड़कर फरार हो गए। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी मुकेश गमेती पिता मांगीलाल, अशोक बंजारा पिता भंवरलाल, दीपचन्द्र पिता लक्ष्मीलाल, सुरेश पिता लोगर गमेती, पुष्कर पिता मेघाजी गमेती, विजय पिता लालुराम गमेती, प्रकाश पिता तख्ताराम गमेती, प्रवीण पिता पन्नालाल मेघवाल, दिलीप कुमार पिता मोहनलाल गमेती को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग की जमीन हड़पना चाहते थे बदमाश
थानाधिकारी किताब देवी ने बताया कि बुजुर्ग रामा गमेती (65) को बदमाश कार में डालकर लेकर गए थे। रामा गमेती अपने घर से कुछ दूरी पर पानी भर रहा था। इस दौरान एक कार में सवार कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने कार से उतरते ही मारपीट करना शुरू कर दिया और बुजुर्ग को कार में पटककर ले गए। आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग गए। परिजनों के अनुसार-आरोपियों ने कार में बैठाकर भी उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फर्जी रजिस्ट्री का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, परिवार के अन्य सदस्यों को भी खत्म कर देने की धमकी दी गई। हालांकि कुछ देर बाद आरोपी रामा गमेती को एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने बड़गांव थाने में लिखित रिपोर्ट दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार बदमाशों की नजर बुजुर्ग की जमीन पर थी और जबरन फर्जी रजिस्ट्री कराना चाहते हैं। समय पर पुलिस एक्टिव हो गई, जिस वजह से बदमाशों का प्लान फेल हो गया।
बुजुर्ग को किडनैप कर जमीन हड़पने वाले 9 आरोपी पकड़े:भोले-भाले ग्रामीणों की जमीन चुनकर धोखाधड़ी से करवाते हैं रजिस्ट्री, बड़गांव थाना क्षेत्र का मामला
Leave a comment