![]()
फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान उठाए गए एक सवाल के बाद प्रशासन ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में नगर निगम ने बल्लभगढ़ निवासी राजकुमार यादव के खिलाफ सिटी थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340 और 61 (धोखाधड़ी से संबंधित धाराएं) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि राजकुमार यादव ने सरकारी भूमि को अपने नाम दिखाकर कब्जा करने की कोशिश की। यह करोड़ों रुपए कीमत की जमीन बल्लभगढ़ के मिल्क प्लांट रोड स्थित एक निजी स्कूल के साथ लगती बताई जा रही है। विधायक बोले गलत काम मंजूर नहीं इस कार्रवाई पर विधायक मूलचंद शर्मा ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक मंचों से लगातार कहते रहे हैं कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे और अब उसी दिशा में कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है या किसी की मिलीभगत पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास जरूरी विधायक ने कहा कि अगर सरकारी जमीनों से कब्जे नहीं हटाए गए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास योजनाएं बनाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी विधायक मूलचंद शर्मा की पहल पर बल्लभगढ़ के सिटी पार्क को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। इसके अलावा त्रिखा कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, दशहरा मैदान, प्राचीन पथवारी माता मंदिर, दौलत कॉलोनी, सेक्टर-63 ऊंचा गांव और गुलाब सिंह सैनी सामुदायिक भवन के पास की सरकारी जमीनों से भी अवैध कब्जे हटवाए जा चुके हैं।
विधानसभा में सवाल के फरीदाबाद में बाद भू-माफियाओं पर एक्शन:सरकारी जमीन को अपने नाम दिखाने वाले पर FIR, विधायक मूलचंद ने उठाया था मुद्दा
Leave a comment