कोटा में नाबालिग की हत्या:सड़क पर चाकू मारे, छाती व बगल में घाव लगे

Actionpunjab
2 Min Read




कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके में नाबालिग की चाकू मार कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना देर रात 10 बजे के आसपास की है। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया जा रहा है। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आया है। मृतक युवक 11 वीं का छात्र था। उसके सीने व बगल में चाकू के घाव लगे है। घटना प्रेम नगर चौथ माता मंदिर के पास की है। उद्योग नगर थाना सीआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि चौथ माता मंदिर के पास दो तीन लड़कों में आपस में झगड़ा हुआ था। जिसमें चाकूबाजी में एक 17वर्षीय लड़का घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। अभी परिजनों ने शिकायत नहीं दी। बॉडी को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़े-11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पढ़ाई का कहकर कमरे में रुकी, पड़ोस में भाई की शादी में गई थी मां कोटा में 11वीं क्लास की छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 17 साल की छात्रा कमरे में अकेली थी। उसकी मां घर के पास में ही अपने भाई की शादी में गई थी। घटना अनंतपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच की है। पुलिस ने न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *