![]()
जगराओं के बीड गगड़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह को गंभीर हालत में जगराओं के रायकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर गुरप्रीत सिंह को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
जगराओं में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:परिजनों को हत्या का शक, बोले- दो लोगों ने जबरन जहरीला पदार्थ पिलाया
Leave a comment