![]()
लुधियाना में वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी हाथ साफ करने से नहीं कतरा रहे। ताजा मामला शिंगला शिवाले रोड मंदिर के पास का है जहां भाजपा (BJP) युवा मोर्चा के सोशल मीडिया इंचार्ज करण कनोजिया की बुलेट मोटरसाइकिल
.
पीड़ित करण कनोजिया ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी बुलेट घर के बाहर ही खड़ी करते आ रहे थे। रोज की तरह जब वह सुबह काम पर जाने के लिए घर से बाहर निकले तो वहां से बाइक गायब थी। शुरुआत में करण को लगा कि शायद उनका भाई बाइक लेकर कहीं गया होगा। लेकिन जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो बाइक की चाबी वहीं पड़ी थी और भाई भी घर के अंदर ही सो रहा था। इसके बाद उन्हें चोरी का अहसास हुआ।
CCTV फुटेज: सफेद अपाचे पर आए थे शातिर चोर
चोरी का अहसास होते ही जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें दो संदिग्ध नजर आए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो चोर सफेद रंग की अपाचे (Apache) मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। एक चोर अपाचे से उतरा और उसने बड़ी ही चालाकी से बुलेट का लॉक तोड़ा। इसके बाद वह बुलेट को पैदल ही घसीटते हुए गली से बाहर ले गया जबकि उसका दूसरा साथी अपाचे पर उसके पीछे-पीछे चलता रहा। जब से बाइक ली है वह घर के बाहर ही खड़ी होती थी। कभी सोचा नहीं था कि घर के सामने से ही कोई इस तरह बाइक ले जाएगा। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे ।
पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को इस चोरी की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों के रूट को ट्रैक करने और उनकी पहचान करने में जुट गई है।