लुधियाना में NIA की दबिश:गुरसिमरन मंड से डेढ़ घंटे पूछताछ, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के खिलाफ जुटाए सबूत

Actionpunjab
3 Min Read




लुधियाना में बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम पक्खोवाल रोड स्थित खालिस्तान विरोधी कार्यकर्ता गुरसिमरन सिंह मंड के घर पहुंची। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक मंड से बातचीत की और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके गुर्गों से जुड़ी जानकारी व सबूत जुटाए। फोन कर दी थी आने की सूचना
गुरसिमरन सिंह मंड ने बताया कि बुधवार दोपहर उन्हें NIA टीम का फोन आया था। टीम ने कहा कि वह उनसे मिलने उनके घर आ रही है। इसके बाद अधिकारी उनके घर पहुंचे और उनसे विस्तार से पूछताछ की। 2025 में मिली थीं धमकियां
मंड ने बताया कि उन्हें पिछले साल 2025 में 7, 8 और 9 अक्टूबर को मोबाइल फोन पर धमकियां मिली थीं। धमकी देने वाला खुद को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का गुर्गा बता रहा था। उसने कहा था कि वह श्रीराम मंदिर को उड़ाने और जालंधर के प्राचीन मंदिरों पर हमला करने की योजना बना रहा है। घर पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की भी धमकी
मंड के अनुसार धमकी देने वाले ने उन्हें यह भी कहा था कि वह उनके घर पर हैंड ग्रेनेड फेंक देगा। ये धमकियां 25 अक्टूबर तक लगातार मिलती रहीं। सिरसा में थाने पर फेंका था हैंड ग्रेनेड
मंड ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने हरियाणा के सिरसा जिले के राणिया में एक थाने पर भी हैंड ग्रेनेड फेंका था। उन्होंने इस संबंध में पहले ही पुलिस को जानकारी दे दी थी। जांच में सामने आया था कि आरोपी ने अमृतसर से हैंड ग्रेनेड हासिल किया था। NIA ने लिया पूरा डेटा
गुरसिमरन मंड ने बताया कि NIA की टीम ने उनसे आरोपी से जुड़े सभी सबूत और डेटा लिया है। टीम ने भरोसा दिया है कि इन बदमाशों के नेटवर्क को खत्म किया जाएगा। साथ ही उनके लिंक और सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। मंड ने बताया कि उन्हें आगे पूछताछ के लिए NIA कार्यालय भी बुलाया गया है। टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *