![]()
पाली शहर के आदर्श नगर में बुधवार शाम को शीतला माता का मेला भरा। सूरजपोल चौराहे से लेकर आदर्श नगर शीतला माता मंदिर तक पैर रखने की जगह नहीं थी। मेले में कोई गोरिल्ला तो कोई भालू तो कोई मयूर का गेटअप धर कर पहुंचा। भगवान शिव के गेटअप में आया युवक पूरे रास्ते लोगों में रूद्रास बांटता नजर आया। मोटू-पतलू के गेटअप में आए युवाओं ने भी लोगों का खास कर बच्चों का ध्यान अपनी ओर खिंचा। भालू बनकर आया युवक फ्लाइंग किस देता नजर आया। कुल मिलाकर मेले में गेरियों ने रंग जमा दिया। एक से बढ़कर एक समाज की गैर यहां पहुंची। जिनका गेटअप और गैर डांस देखते ही बनता था। इससे पहले भजन गायक रमेश माली, संजू राव अंजली मारवाड़ी ने मां शीतला की स्तुति में भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। मेले में आए अधिकतर शहरवासी अपने मोबाइल कैमरे में हर गैर नृत्य को कैद करते दिखे।
यहां 19 से ज्यादा गैर पहुंची मेले में
नगर नगर की ओर से गैरियों के दल प्रमुखों का बहुमान किया गया। गुड़ की भेली, शीतला माता की तस्वीर व झंडा देखकर सम्मान किया गया। मेले में जगह-जगह पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नजर आए। इसके साथ ही CCTV कैमरे जगह-जगह लगाए गए। मेले में 19 गैरे विभिन्न समाज और संगठनों की पहुंची। जिसमें सीरवी समाज, घांची समाज, कुमावत समाज, पटेल समाज, सरगरा समाज, गांचा समाज,
सूरजपोल से शीतला माता मंदिर तक नहीं भीड़ ही भीड़
मेले में इस बार आइस्क्रीम सहित विभिन्न व्यंजनों व खिलौनों की खासी अस्थाई दुकाने लगी रही। परिवार सहित मेले में पहुंचे शहरवासियों ने जमकर मेले का आनंद लिया। कोई परिवार सहित आइस्क्रीम खाने का आनंद ले रहा था तो कोई चाट पकोड़े खाने का आनंद ले रहा था। आलम यह था कि सूरजपोल से लेकर आदर्श नगर शीतला माता मंदिर तक मेलार्थियों की भीड़ नजर आई। ऐसे में वहां पैर रखने तक की जगह नजर नहीं आ रही थी।
यातायात किया जाएगा डायर्वड
ट्रैफिक इंचार्ज सुमेरदान चारण ने बताया कि बुधवार दोपहर 02 बजे से रूट को बदला जाएगा। जिसमें जोधपुर से आने वाले वाहन पुष्पा जैन सर्किल से सीधे लोर्डिया तालाब की पाल से होते हुए बांगड़ कॉलेज की तरफ आ-जा सकते है। यहां से शिवाजी सर्किल होते हुए बांगड़ स्कूल से वापस बस स्टैंड की तरफ जा सकेंगे। नया बस स्टैंड से जोधपुर की तरफ जाने के लिए मस्तान बाबा से होते हुए बांगड़ स्कूल तिराहे से शिवाजी सर्किल होते हुए छोटे वाहन लोर्डिया तालाब से वापस पुष्पा जैन सर्किल पर जोधपुर रोड पर मिल जाएंगे। बड़े वाहन सीधे बाइपास से होते हुए निकल सकते हैं। यह रहे मौजूद
मेले में अतिथि के रूप में पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा, पाली विधायक भीमराज भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महेन्द्र बोहरा सहित कई जने मौजूद है। व्यवस्थाओं में यहां एसडीएम विमलेन्द्रसिंह राणावत, निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में टीम जुटी रही।