![]()
हिसार के कैंची चौक से मिर्जापुर रोड की ओर स्थित कौशिक नगर के पास बुधवार को दो गुटों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक इलाके में हंगामा और पत्थरबाजी होती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने के बावजूद दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते रहे। पुलिस की संख्या कम होने के कारण काफी देर तक दोनों गुट आपस में ही भिड़े रहे और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। झगड़े में हुए कई लोग घायल झगड़े के दौरान 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक घायलों की पहचान और उनकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुरानी रंजिश में हुए बवाल मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों गुट इलाके में नशा बेचने का काम करते हैं और इसी को लेकर अक्सर उनके बीच झगड़े होते रहते हैं। बुधवार को भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंच गया। नशा बेचने को लेकर विवाद घटना के दौरान वहां मौजूद एक महिला ने बताया कि बस्ती में नशा बेचने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। दोनों गुट इसी धंधे से जुड़े बताए जाते हैं और इसी कारण इलाके में कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस एचटीएम थाना के एसएचओ ईश्वर सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिसार में दो गुटों में खूनी संघर्ष:लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, कई लोग घायल, पुरानी रंजिश में विवाद
Leave a comment