![]()
जालंधर की नकोदर विधानसभा क्षेत्र के अकाली दल कार्यकर्ता एडवोकेट राजकमल सिंह भुल्लर के गांव भुल्लर में एक बैठक की गई। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल के 3 ब्लॉक समिति सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल के मार्गदर्शन में फिलहाल किसी भी अन्य दल को समर्थन न देने का फैसला किया। बैठक में शिरोमणि अकाली दल के टकसाली नेता और वर्तमान ब्लॉक समिति सदस्य हरजोत सिंह फरवाला भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि उनको कुछ कारणों से निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा था। अब वह शिरोमणि अकाली दल फिर से शामिल हो रहे हैं। नूरमहल ब्लॉक से शिरोमणि अकाली दल के अन्य दो ब्लॉक समिति सदस्य डॉ. जस्सी और बीबी रानो बुर्ज हसन ने भी इस निर्णय में सहमति जताई। इन तीनों सदस्यों ने मिलकर यह तय किया कि वे सुखबीर बादल के निर्देशानुसार किसी भी अन्य राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करेंगे। इस अवसर पर डूंगर सिंह भुल्लर, पूर्व चेयरमैन परविंदर सिंह शामपुर, वाइस चेयरमैन कमलजीत सिंह गोखा, पवाड़ा के सरपंच प्रीतम सिंह बुर्ज हसन, कुलविंदर सिंह कंडोला खुर्द, बलविंदर सिंह कंडोला कलां, पप्पू कंडोला कलां सहित कई अन्य अकाली कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नकोदर में अकाली दल के ब्लॉक समिति सदस्य बढ़े:निर्दलीय जितने वाले उम्मीदवार शिअद में शामिल, दूसरी पार्टियों को समर्थन देने से इनकार
Leave a comment