'सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी बनेंगे राष्ट्र निर्माता':जोधपुर में कार्यक्रम में अतिथि बोले- शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं

Actionpunjab
2 Min Read




जोधपुर में कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा- शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और जीवन में सही दिशा प्रदान करने का सशक्त आधार है। यदि विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही सही मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण और सकारात्मक प्रेरणा मिले तो वे न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। बुधवार को कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में स्थित शिक्षा एकेडमी का उद्घाटन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा संस्थान की इस शैक्षणिक पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कुड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच चंद्रलाल खावा, उपसरपंच सुरेंद्र मेवारा, उद्यमी रामचंद्र चौधरी, युवा नेता भोमाराम सियोल, समाजसेवी मोहनलाल, नराराम और महावीर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। संस्थान के निदेशक मंडल में सुरेश जान्नी (मैनेजिंग डायरेक्टर एवं केमिस्ट्री फैकल्टी), पीयूष सिंह (अकादमिक डायरेक्टर, केमिस्ट्री फैकल्टी) तथा शरवान चौधरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एग्रीकल्चर फैकल्टी) ने विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार, स्पष्ट अवधारणा और अनुशासित वातावरण प्रदान करने का उद्देश्य बताया, जिससे वे बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। संस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्री-फाउंडेशन एवं फाउंडेशन कोर्स संचालित किए जाएंगे, जिनमें बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ IIT-JEE, NEET-UG, JET, CUET, ICAR सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। संस्थान प्रबंधन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम 50 विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की भी घोषणा की गई है। समारोह के अंत में संस्थान प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा ग्रहण कर उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *