कुरुक्षेत्र में बेकाबू कार पेड़ से टकराई:अग्निवीर जवान और भतीजी की मौत, भतीजे का अस्पताल में चल रहा इलाज, पोस्टमॉर्टम आज

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में कल रात लाडवा-यमुनानगर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 22 साल के अग्निवीर जवान और उसकी 11 साल की भतीजी की मौत हो गई। हादसे में उसका 13 साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लाठी-धनौरा गांव के बीच उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा टूटकर करीब 10 फुट दूर जाकर गिरा। इसके बाद कार खेत में जाकर पलटकर गई। मृतक की पहचान आर्यन और कनिका निवासी बडौंदा के रूप में हुई। घर लौटते समय हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, आर्यन अपनी भतीजी कनिका और भतीजे अभि (13) के साथ कार से लाडवा आया था। रात करीब 8 बजे तीनों वापस अपने घर जा रहे थे। गांव लाठी धनौरा और जैनपुर जाटान के बीच पहुंचते ही कार अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा कर पास के खेत में जा गिरी। आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला और तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आर्यन और कनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभि की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। अभि का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे शव थाना लाडवा के SHO गुरनाम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चाचा-भतीजी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आज उनके के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *