![]()
चंडीगढ़ नगर निगम में स्मार्ट सिटी फंड से जुड़े लगभग 116.84 करोड़ के घोटाले बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आए दस्तावेजों के अनुसार निगम का सरकारी पैसा केवल फर्जी एफडी के जरिए ही नहीं हड़पा गया, बल्कि उसे ओपन मार्केट में बिल्डरों, होटलियर्स और ज्वैलर्स को मोटे ब्याज पर इस्तेमाल करने के लिए भी दिया गया। दस्तावेजों के अनुसार यह पूरा खेल 20 मार्च 2025 के आसपास शुरू हुआ और करीब दस महीनों तक पैसा ओपन मार्केट में चलता रहा। इस दौरान प्राइवेट खातों में लगातार बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन होते रहे। सरकारी खाते से पैसा प्राइवेट खातों में जाता और कुछ समय बाद दोबारा उसी राशि को वापस सरकारी खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था। बताया जा रहा है कि इस दौरान मिलने वाला ब्याज कथित तौर पर कुछ बिचौलियों और अधिकारियों के बीच बांट लिया जाता था। निगम अधिकारियों को भनक तक नहीं मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई जा रही है कि नगर निगम के सरकारी खाते से बड़ी रकम बार-बार प्राइवेट खातों में ट्रांसफर होती रही, लेकिन निगम के कई अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार सैकड़ों बार इस तरह पैसों का लेन-देन किया गया। पहले सरकारी खाते से पैसा प्राइवेट खातों में भेजा जाता था और कुछ महीनों बाद वही रकम फिर से प्राइवेट खातों से वापस सरकारी खाते में ट्रांसफर कर दी जाती थी। यह प्रक्रिया एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार दोहराई गई। खुलासे से बचने के लिए बनाई गई एफडी जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि प्रोजेक्ट का पैसा नगर निगम के अन्य खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके बाद यह राशि नगर निगम के खाते में भी ट्रांसफर कर दी गई। इसके बावजूद अकाउंट ब्रांच की ओर से 116.84 करोड़ की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) बनवा दी गई, जबकि यह रकम पहले से ही निगम के सुरक्षित खातों में मौजूद थी। नियमों के अनुसार इस राशि की केवल एक एफडी बननी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय 11 एफडी बनाई गईं। हैरानी की बात यह है कि रिकॉर्ड में केवल एक ही एफडी की एंट्री दर्ज की गई, जिसे सही बताया जा रहा है। आईडीएफसी बैंक में करवाई गई 11 एफडी 28 मार्च 2025 को 1 साल के लिए 25 करोड़ रुपये की एफडी, मैच्योरिटी 27 मार्च 2026 28 मार्च 2025 को 1 साल के लिए 25 करोड़ रुपये की एफडी, मैच्योरिटी 27 मार्च 2026 28 मार्च 2025 को 1 साल के लिए 10 करोड़ रुपये की एफडी, मैच्योरिटी 27 मार्च 2026 28 मार्च 2025 को 1 साल के लिए 10 करोड़ रुपये की एफडी, मैच्योरिटी 27 मार्च 2026 28 मार्च 2025 को 1 साल के लिए 10 करोड़ रुपये की एफडी 28 मार्च 2025 को 1 साल के लिए 10 करोड़ रुपये की एफडी 28 मार्च 2025 को 6 करोड़ 61 लाख 11 हजार 278 रुपये की एफडी 2 अप्रैल 2025 को 1 साल के लिए 10 करोड़ रुपये की एफडी, मैच्योरिटी 1 अप्रैल 2026 2 अप्रैल 2025 को 1 साल के लिए 5 करोड़ रुपये की एफडी 6 अप्रैल 2025 को 1 साल के लिए 5 करोड़ रुपये की एफडी, मैच्योरिटी 5 अप्रैल 2026 6 अप्रैल 2025 को 22 लाख 90 हजार 386 रुपये 37 पैसे की एफडी
ओपन मार्केट में ब्याज पर चढ़ा चंडीगढ़ निगम का पैसा:होटलियर्स, ज्वैलर्स और बिल्डरों को निवेश के नाम पर दिया पैसा, लेन-देन के दस्तावेज सामने
Leave a comment