Iran School Attack | US Blamed For Childrens Deaths

Actionpunjab
18 Min Read


तेल अवीव/तेहरान5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फारस की खाड़ी में बुधवार को एक ऑयल टैंक पर हमला हुआ। - Dainik Bhaskar

फारस की खाड़ी में बुधवार को एक ऑयल टैंक पर हमला हुआ।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 13वां दिन हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान जंग में अमेरिका जीत चुका है, लेकिन मिशन पूरा होने तक लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने केंटकी राज्य में रैली के दौरान कहा कि जंग के पहले ही घंटे में साफ हो गया था कि अमेरिका आगे है और अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी कमजोर कर दिया है।

वहीं अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद को बताया कि ईरान जंग के शुरुआती 6 दिन में अमेरिका ने करीब 11.3 अरब डॉलर (लगभग ₹1 लाख करोड़) खर्च कर दिए। इनमें से करीब 5 अरब डॉलर (लगभग ₹45 हजार करोड़) थियार और गोला-बारूद पर खर्च हुए।

दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने कहा कि जंग खत्म करने के लिए तीन शर्तें जरूरी हैं 1. ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जाए, 2. युद्ध के नुकसान की भरपाई की जाए, 3. भविष्य में हमला न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिले।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

फारस की खाड़ी में बुधवार रात एक ऑयल टैंकर में हमले के बाद आग लग गई। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये हमला किसने किया था।

फारस की खाड़ी में बुधवार रात एक ऑयल टैंकर में हमले के बाद आग लग गई। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये हमला किसने किया था।

ओमान के सलालाह बंदरगाह पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद बुधवार को आग लग गई।

ओमान के सलालाह बंदरगाह पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद बुधवार को आग लग गई।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को ईरान विमान पर हमले का फुटेज जारी किया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को ईरान विमान पर हमले का फुटेज जारी किया।

ईरान के मिसाइल लॉन्चर पर अमेरिकी हमले का फुटेज।

ईरान के मिसाइल लॉन्चर पर अमेरिकी हमले का फुटेज।

इजराइल ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर हमला किया।

इजराइल ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर हमला किया।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

UNSC में ईरानी हमलों की निंदा, तुरंत लड़ाई रोकने को मांग

संयुक्त राष्ट्रपति सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) ने एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें ईरान की तरफ से खाड़ी देशों और जॉर्डर पर हुए हमलों की निंदा की गई है। इस प्रस्ताव में ईरान से तुरंत हमले रोकने की मांग की गई है।

बुधवार को UNSC के 15 में से 13 देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। यह प्रस्ताव गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल ने पेश किया था और इसे संयुक्त राष्ट्र के 135 अन्य सदस्य देशों का भी समर्थन मिला।

हालांकि चीन और रूस ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन उन्होंने अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल करके प्रस्ताव को रोकने की कोशिश भी नहीं की।

ईरान के राजदूक अमीर-सईद इरावानी ने बुधवार को UNSC को संबोधित किया।

ईरान के राजदूक अमीर-सईद इरावानी ने बुधवार को UNSC को संबोधित किया।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग- लोग पालतू कुत्ते-बिल्ली छोड़कर भाग रहे- 25 PHOTOS

मिडिल ईस्ट में बढ़ते इजराइल-ईरान तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लोग देश छोड़ने की तैयारी में अपने पालतू कुत्तों, बिल्लियों और दूसरे जानवरों को सड़कों या शेल्टर में छोड़ रहे हैं।

रेस्क्यू संगठनों के अनुसार, लोग जानवरों को बिना खाना-पानी के भीषण गर्मी में रास्ते में पोल से बांध कर छोड़ रहे हैं। एनिमल वेलफेयर वर्कर्स का कहना है कि उन्हें घरों या आश्रयों के बाहर पिंजरों में बंद बिल्लियां और पिल्ले भी मिले हैं।

अबू धाबी के एनिमल वेलफेयर वर्कर ऐन्सो स्टैंडर ने इसे स्वार्थी और निर्दयी कदम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके शेल्टर के पास इलाके में दो छोड़े गए कुत्तों को गोली मारने की खबर मिली है। तस्वीर देखें…

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इराक के ऑयल पोर्ट पर काम बंद

इराक ने अपने ऑयल पोर्ट पर काम अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इराक की जनरल कंपनी फॉर पोर्ट्स के प्रमुख फरहान अल-फर्तौसी ने मीडिया को बताया कि सभी ऑयल टर्मिनल ऑपरेशन फिलहाल पूरी तरह रोक दिए गए हैं, हालांकि बाकी कमर्शियल बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

यह फैसला उस समय लिया गया जब विस्फोटकों से भरी नावों ने दो क्रूड ऑयल टैंकरों पर हमला किया। ये टैंकर उम्म कसर बंदरगाह से तेल लोड करके निकले थे।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरानी स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार, जांच में खुलासा

ईरान के मीनाब शहर में प्राथमिक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले के लिए शुरुआती जांच में अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया गया है। अमेरिकी सैन्य जांच के मुताबिक पुराने टार्गेटिंग डेटा के इस्तेमाल से स्कूल की गलत पहचान हुई थी।

28 फरवरी को हुए इस हमले में टॉमहॉक क्रूज मिसाइल से स्कूल की इमारत को निशाना बनाया गया था। उस समय अमेरिकी सेना स्कूल के पास के एक ईरानी नौसैनिक अड्डे पर हमला कर रही थी, जो पहले उसी कैंपस का हिस्सा रहा था।

जांच में सामने आया कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने खुफिया एजेंसी की तरफ से दिए गए पुराने डेटा के आधार पर निशाना साधा था। इसमें स्कूल को सैन्य ठिकाना समझ लिया गया।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 160 से ज्यादा बच्चों सहित कम से कम 175 लोगों की मौत हुई। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि पुराने डेटा की पुष्टि क्यों नहीं की गई।

1 मार्च को हवाई हमले में मारे गए बच्चों और शिक्षकों के अंतिम संस्कार से पहले, मीनाब के एक कब्रिस्तान में लगभग 100 कब्रें खोदी गईं थी।

1 मार्च को हवाई हमले में मारे गए बच्चों और शिक्षकों के अंतिम संस्कार से पहले, मीनाब के एक कब्रिस्तान में लगभग 100 कब्रें खोदी गईं थी।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दावा-सैटेलाइट से अमेरिकी लोकेशन ट्रैक कर रहा था चीन

28 फरवरी को ईरान पर पहली मिसाइल चलने से पहले ही चीनी सोशल मीडिया पर संकेत मिलने लगे थे कि अमेरिका बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है। इंटरनेट पर अमेरिकी सैन्य तैयारियों से जुड़ी सैटेलाइट तस्वीरें तेजी से फैलने लगी थीं।

इन तस्वीरों में रनवे पर खड़े लड़ाकू विमान, रेगिस्तानी एयरफील्ड पर उतरते ट्रांसपोर्ट प्लेन और भूमध्यसागर में किसी विमानवाहक पोत के डेक पर तैनात फाइटर जेट दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों की खास बात यह थी कि इनमें असामान्य रूप से बहुत ज्यादा जानकारी दी गई थी और यह जानकारी अंग्रेजी में नहीं बल्कि मंदारिन (चीनी भाषा) में लिखी हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तस्वीरों में अलग-अलग विमानों के नाम बताए गए थे, मिसाइल रक्षा सिस्टम को साफतौर पर चिह्नित किया गया था और सैनिकों की तैनाती को सटीक लोकेशन के साथ दिखाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान ने जंग खत्म के लिए 3 शर्तें रखीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान कहा है कि युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें जरूरी हैं-

  1. ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जाए।
  2. युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
  3. भविष्य में ईरान पर हमला न हो, इसके लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।

ईरानी राष्ट्रपति के मुताबिक इन शर्तों को मानना ही युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता है।

02:52 AM12 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, फिर कैसे जंग लड़ रहा

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच 12 दिनों से जंग जारी है। पहले ही दिन सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अब तक करीब 50 टॉप अधिकारी हमले में मारे गए हैं। इसके बावजूद ईरान दावा कर रहा है कि वह लंबे समय तक जंग लड़ सकता है।

अल जजीरा के मुताबिक इसके लिए ईरान ने एक खास स्ट्रेटजी बनाई है, जिसमें सेना का कमान किसी के पास नहीं बल्कि 7 छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दी गई है। इसके अलावा हर पद के लिए 4 संभावित उत्तराधिकारी पहले से तय कर दिए गए हैं। यह खबर भी पढ़ें…

02:42 AM12 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन ने अपने लोगों से घर में रहने की अपील की

बहरीन के गृह मंत्रालय ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। मंत्रालय ने हिद्द, अराद, कलाली और समाहीज इलाकों में रहने वाले लोगों से कहा है कि वे अपने घरों में ही रहें, खिड़कियां और हवा आने-जाने के रास्ते बंद रखें।

मंत्रालय ने कहा कि यह कदम आग से उठ रहे धुएं के असर से लोगों को बचाने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया गया है।

02:27 AM12 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- अमेरिका जंग जीत चुका है, लेकिन लड़ाई जारी रहेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही जंग में अमेरिका जीत चुका है। उन्होंने यह बात केंटकी राज्य में एक रैली के दौरान कही।

ट्रम्प ने कहा कि जीत का ऐलान जल्दी नहीं करना चाहिए, लेकिन उनके मुताबिक जंग के पहले ही घंटे में साफ हो गया था कि अमेरिका आगे है। उनका दावा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अभी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। जब तक काम पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका जंग जारी रखेगा, ताकि बार-बार ऐसी लड़ाई की नौबत न आए।

02:15 AM12 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने जंग के पहले हफ्ते में ₹1 लाख करोड़ खर्च किए

अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद को बताया है कि ईरान जंग के पहले ही हफ्ते में अमेरिका ने करीब 11.3 अरब डॉलर करीब (1 लाख करोड़ रुपए) खर्च किए। यह जानकारी इस हफ्ते संसद को एक निजी बैठक में दी गई।

खबर के मुताबिक जंग के पहले ही वीकेंड में अमेरिका ने सिर्फ हथियार और गोला-बारूद पर करीब 5 अरब डॉलर (करीब 45 हजार करोड़ रुपए) खर्च किए थे।

01:56 AM12 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के पास जंग खत्म करने का कोई प्लान नहीं

18 फरवरी को जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यह तय कर रहे थे कि ईरान पर हमला किया जाए या नहीं, तब ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें यह चिंता नहीं थी कि अगर युद्ध हुआ तो मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई पर असर पड़ेगा या तेल के बाजार में बड़ी गड़बड़ी होगी।

राइट ने कहा था कि पिछले साल जून में जब इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले किए थे, तब भी तेल बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था। उनके मुताबिक उस समय तेल की कीमत थोड़ी बढ़ी थी, लेकिन जल्द ही फिर नीचे आ गई थी।

ट्रम्प के दूसरे सलाहकार भी निजी तौर पर इसी तरह की राय रखते थे। उनका मानना था कि चेतावनियां बढ़ा-चढ़ाकर दी जा रही हैं और ईरान शायद ही इस बार तेल ले जाने वाले समुद्री रास्तों को बंद करेगा, जिनसे दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल सप्लाई गुजरती है। पढ़ें पूरी खबर…

01:28 AM12 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में 19 हजार से ज्यादा बिल्डिंग्स को नुकसान हुआ

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (IRCS) के मुताबिक ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में 19 हजार से ज्यादा नागरिक इमारतों को नुकसान हुआ है।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक कुल 19,734 इमारतें प्रभावित हुई हैं, जिनमें लगभग 16 हजार घर, 3300 से ज्यादा ऑफिस-दुकानें, 77 अस्पताल और करीब 69 स्कूल शामिल हैं।

रेड क्रिसेंट ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। मलबे से कई घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। हमलों में रेड क्रिसेंट के कई केंद्रों को भी नुकसान हुआ है और बचाव अभियान के दौरान कुछ राहतकर्मी घायल हुए हैं।

01:28 AM12 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका पेट्रोल सस्ता करने के लिए रिजर्व तेल का इस्तेमाल करेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि अमेरिका सरकार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से तेल जारी करेगी। उन्होंने कहा कि ईरान से जुड़े युद्ध के कारण तेल की कीमतें बढ़ी हैं, इसलिए रिजर्व का कुछ हिस्सा इस्तेमाल किया जाएगा।

ट्रम्प ने बताया कि इससे पेट्रोल की कीमतें कम होंगी और बाद में इस रिजर्व को फिर से भर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी मात्रा में तेल जारी किया जाएगा।

अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना

ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से ईरान की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है, साथ ही उसकी नौसेना और वायुसेना कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है।

ट्रम्प ने कहा कि अगर मोजतबा खामेनेई ईरान की सत्ता में बने रहते हैं तो इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वे ईरान के राजनीतिक भविष्य पर बयान नहीं देंगे।

01:27 AM12 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर पर ईरान का मिसाइल हमला, 9 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

ईरान ने कतर की ओर 9 बैलिस्टिक मिसाइलें और कई ड्रोन दागे हैं। कतर के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने 8 मिसाइलों और सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।

मंत्रालय ने बताया कि एक मिसाइल निर्जन इलाके में गिर गई, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

कतर से 500 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित भारत लौटे

कतर में बढ़ते तनाव के बीच अब तक 500 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकालकर भारत भेजा गया है। ये लोग कतर एयरवेज की उड़ानों से नई दिल्ली और अन्य शहरों में पहुंचे।

कतर में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों को सावधान रहने और किसी संदिग्ध चीज या मलबे के पास न जाने की सलाह दी है। दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है।

01:27 AM12 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दक्षिण लेबनान में इजराइली हमले में 8 लोगों की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल के हमले में बालबेक जिले के शाअत कस्बे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। हमले में 3 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमलों में कम से कम 17 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिज्बुल्लाह का इजराइल पर रॉकेट हमला

हिज्बुल्लाह ने कहा है कि उसने इजराइल के कई सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे हैं। संगठन का कहना है कि यह हमला लेबनान पर इजराइल के हमलों के जवाब में किया गया।

अमियाद और सैमसन सैन्य अड्डों के साथ-साथ इजराइली सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय और सफद के पास ऐन जैतिम अड्डे को निशाना बनाया गया। इसके अलावा हाइफा शहर में नौसैनिक अड्डे और कार्मेल वायुसेना अड्डे पर भी मिसाइलें दागी गईं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *