![]()
आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं को एक हजार रुपए देने का ऐलान किया जिस पर विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर पंजाब महिला आयोग में आज सुखपाल खैहरा व कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पेशी होगी। सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर विधानसभा में बाकायदा निंदा प्रस्ताव पास किया गया और इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्शन राजलाली गिल ने स्वत: संज्ञान लेकर सुखपाल खैहरा व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को आयोग के सामने पेश होने के आदेश दिए। शू मोटो नोटिस में चेयरपर्शन ने कहा था कि सुखपाल खैहरा ने ऐसी पोस्ट डालकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने ऐसा कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शह पर किया है। इसलिए दोनों को आयोग ने तलब किया है। यही नहीं चेयरपर्शन ने कपूरथला के एसएसपी को इस मामले की जांच करके आज ही रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एसएसपी कपूराथला भी आज ही अपनी रिपोर्ट आयोग के सामने पेश करेंगे। उधर, सुखपाल सिंह खैहरा आयोग के इस नोटिस पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। उनका कहना है कि आयोग को उनका बयान दिख गया लेकिन मुख्यमंत्री ने वुमन डे पर जो कुछ कहा वो नहीं दिखा। विधानसभा में भी उनका पक्ष सुने बगैर निंदा प्रस्ताव पास कर दिया गया।
महिला आयोग के सामने आज पेश होंगे खैहरा व वड़िंग:महिलाओं पर की गई पोस्ट को लेकर आयोग ने किया तलब, 11:30 बजे होगी पेशी
Leave a comment