Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)

Actionpunjab
22 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (12 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

12 मार्च, गुरुवार को मेष राशि वालों को सहयोग और सम्मान मिल सकता है। वृष राशि वालों को लीडरशिप से आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। मिथुन राशि वालों को भावनाओं से ऊपर उठकर व्यावहारिक फैसला लेना फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि वालों को टीमवर्क और मेलजोल से फायदा मिलेगा। धनु राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा। परिवार से मजबूती भी होगी। मकर राशि वालों के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं।

मेष – सिक्स ऑफ पेन्टाकल्स आज का दिन दान, सहयोग और संतुलन की भावना लेकर आएगा। आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं, जिससे मन में संतोष और शांति का अनुभव होगा। परिवार में अपनापन और संवेदना का माहौल बना रहेगा। धन से जुड़ा कोई लंबित मामला सुलझ सकता है। रिश्तों में विश्वास और समझ पहले से अधिक मजबूत होंगे। आप लोगों के लिए सहारा बनेंगे और बदले में सम्मान भी पाएंगे। घर और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने की आपकी कोशिश सफल रहेगी।

करियर – सहकर्मी आपकी ईमानदारी और कार्यशैली की सराहना करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन पाकर आप अपनी दिशा को और मजबूत बनाएंगे। वित्त, शिक्षा या समाज सेवा से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। आपके नेतृत्व गुण भी उभरकर सामने आएंगे और सम्मान मिलेगा। काम में सहयोग की भावना आपको आगे ले जाएगी। लव – प्रेम में उदारता और सच्ची भावनाओं का असर रहेगा। आप अपने साथी के लिए कोई छोटा सरप्राइज या उपहार तैयार कर सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी और बातचीत में फिर से गर्मजोशी लौटेगी। जो अविवाहित हैं, वे किसी सच्चे और संवेदनशील व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा। हेल्थ – आज शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अनियमित खानपान से बचना जरूरी है। मेडिटेशन और वॉक से मानसिक शांति मिलेगी। आयुर्वेदिक या प्राकृतिक तरीके भी लाभदायक रह सकते हैं। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

वृष – किंग ऑफ वाण्ड्स आज का दिन आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व की ऊर्जा से भरा रहेगा। आप किसी बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं और परिवार में आपकी राय को विशेष महत्व मिलेगा। घर में सीनियर सदस्यों का स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा। कोई पुराना विवाद भी आज सुलझ सकता है। वित्तीय मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका आत्मबल इतना प्रबल रहेगा कि आप हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखते हुए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

करियर – ऑफिस में आज आपकी संवाद क्षमता और नेतृत्व चर्चा का विषय बनेंगे। बॉस आपके निर्णयों पर भरोसा करेंगे, जो आगे बड़े लाभ का रास्ता खोल सकता है। युवा लोग किसी सेमिनार या वर्कशॉप में भाग लेकर अपने कौशल को और निखार सकते हैं। टीमवर्क के माध्यम से शानदार सफलता मिल सकती है। काम में आपकी सक्रियता आपको अलग पहचान देगी। लव – प्रेम में दृढ़ता और सम्मान का भाव दिखाई देगा। आप अपने साथी के साथ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो रिश्ते को नई दिशा देंगे। भरोसा और परिपक्वता बढ़ेगी। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और बातचीत में कोमलता बनाए रखें। हेल्थ – ओवरवर्क से बचना जरूरी है। डाइट चार्ट में प्रोटीन और हरी सब्जियां शामिल करें। जिम या योग करने वालों के लिए यह अच्छा दिन रहेगा। मॉर्निंग वॉक से ताजगी मिलेगी। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3

मिथुन – किंग ऑफ स्वोर्ड्स आज आत्मचिंतन और महत्वपूर्ण निर्णयों का दिन रहेगा। आप किसी पुराने भावनात्मक बंधन या उलझन से बाहर निकलने का विचार कर सकते हैं। परिवार में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन यह आत्मिक शांति के लिए जरूरी कदम साबित होगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से दूरी आपको गहराई से सोचने पर मजबूर कर सकती है। यह दिन आपको भीतर से और मजबूत बनाएगा। हाउसमेकर अपने कार्यों में नई दिशा तलाश सकती हैं। संध्या के समय ध्यान या अकेले टहलना मन को सुकून देगा।

करियर – कामकाज में बदलाव की इच्छा आपके भीतर मजबूत हो सकती है। आप एक ही जगह ठहराव महसूस कर सकते हैं और नई दिशा की तलाश कर सकते हैं। ऑफिस में कुछ निर्णय भावनात्मक नहीं बल्कि व्यावहारिक दृष्टिकोण से लेने होंगे। सहकर्मियों से थोड़ी दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे फायदेमंद रहेगा। लव – प्रेम में असमंजस या दूरी महसूस हो सकती है। किसी पुराने झगड़े या गलतफहमी से जुड़ी भावनाओं को अब स्पष्ट करने का समय आ गया है। आज का दिन प्रेम के वास्तविक अर्थ को समझने और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देने का है। साफ बातचीत रिश्ते को बेहतर बना सकती है। हेल्थ – मेडिटेशन या प्राणायाम से राहत मिलेगी। अधिक कैफीन और जंक फूड से बचें। हल्की सैर, मधुर संगीत और खुद के साथ कुछ समय बिताना मन को शांति देगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

कर्क – एट ऑफ कप्स आज का दिन उत्सव और अपनत्व की भावना से भरा रहेगा। परिवार या मित्रों के साथ किसी खुशी भरे अवसर में शामिल होने का मौका मिल सकता है। घर का वातावरण गर्मजोशी और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा, और पुरानी नाराजगियां भी समाप्त हो सकती हैं। हाउसमेकर किसी खास पकवान या छोटे आयोजन की तैयारी में व्यस्त रह सकती हैं। किसी पारिवारिक समाचार से आनंद और बढ़ेगा। अपनों के बीच समय बिताने से मन हल्का और खुश रहेगा।

करियर – कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल से काम आगे बढ़ेगा। सहयोग और सामूहिक प्रयास आज सफलता की कुंजी बनेंगे। जो लोग फ्रीलांसिंग या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें सराहना या नई पहचान मिल सकती है। अपनी उपलब्धियों का आनंद लें और आने वाले अवसरों के लिए तैयार रहें। लव – प्रेम में मधुरता और स्नेह का वातावरण रहेगा। कपल्स एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे और पुराने मनमुटाव दूर हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को किसी मित्र के माध्यम से नया कनेक्शन मिलने की संभावना है। रिश्तों में खुलापन और हल्की-फुल्की हंसी-मजाक संबंधों को और गहरा बनाएगा। हेल्थ – शारीरिक रूप से ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। मूड स्विंग्स या थकान से उबरने के लिए दोस्तों के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा। ज्यादा मिठाई या ओवरइटिंग से बचें, ताकि पाचन ठीक रहे। लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 6

सिंह – थ्री ऑफ कप्स आज आप तेज फैसलों और मजबूत इरादों से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार के लोग आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे। हाउसमेकर घर के कार्यों में कुछ नया करने की कोशिश कर सकती हैं। दिन में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, जो आपको तुरंत निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेंगी, लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा।

करियर – कामकाज में तेजी और उत्साह दिखाई देगा। ऑफिस में आप अपनी बात स्पष्ट रूप से रखेंगे, जिससे कई लोग प्रभावित हो सकते हैं। नई परियोजनाओं पर तुरंत काम शुरू करने की इच्छा होगी। हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी है, क्योंकि इससे गलती की संभावना बढ़ सकती है। आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ने का यह अच्छा समय है। लव – आप अपने साथी से खुलकर बातचीत करना चाहेंगे, लेकिन शब्दों में कठोरता न आने दें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय धैर्य रखना चाहिए। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। आज ईमानदारी से किया गया संवाद संबंधों को बेहतर बनाएगा। हेल्थ – ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन अधिक मेहनत से थकान हो सकती है। ब्लड प्रेशर या सिरदर्द जैसी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। डिजिटल स्क्रीन का अधिक उपयोग आंखों में जलन पैदा कर सकता है, इसलिए स्क्रीन टाइम कम रखें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कन्या – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स आज भावनाओं की गहराई को समझने और महसूस करने का दिन है। परिवार के लोगों के प्रति स्नेह और करुणा बढ़ेगी। आप सभी की बातों को ध्यान से सुनेंगे और घर का माहौल शांत और संतुलित बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हाउसमेकर घर में प्रेम और देखभाल का सुंदर वातावरण तैयार करेंगी। दिन दिल की आवाज सुनने का है, जहां समझ और दया आपके दिन को और सुंदर बनाएंगे। आत्मीयता आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेगी।

करियर – ऑफिस में किसी सहकर्मी की मदद करने से आपकी छवि और बेहतर बनेगी। मधुर व्यवहार से लाभ मिलेगा और आपके सुझावों की सराहना होगी। यदि आप क्रिएटिव फील्ड या काउंसलिंग जैसे कार्यों से जुड़े हैं, तो आज आपकी समझ विशेष रूप से प्रभावी रहेगी। निर्णय दिल से लें, लेकिन व्यवहार में व्यावहारिकता बनाए रखें। काम में संतुलन ही सफलता की कुंजी रहेगा। लव – प्रेम में कोमलता और भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। साथी आपकी भावनाओं को गहराई से समझेगा। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते को और मजबूत बना पाएंगे। अविवाहित लोगों को किसी संवेदनशील और समझदार व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों में प्रेम की मिठास महसूस होगी। हेल्थ – आत्मिक शांति के लिए हल्का संगीत, अरोमा थेरेपी या प्रकृति के बीच समय बिताना लाभदायक रहेगा। पर्याप्त पानी पीना शरीर को संतुलित रखने में मदद करेगा। लकी कलर – चेरी रेड, लकी नंबर – 9

तुला – क्वीन ऑफ कप्स आज भावनाओं का प्रवाह बेहद कोमल और संवेदनशील रहेगा। परिवार में प्रेम, समझ और अपनापन दिखाई देगा। हाउसमेकर अपने स्नेहपूर्ण स्वभाव से सभी का दिल जीत लेंगी। आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझ पाएंगे और छोटी-छोटी बातों में भी खुशी महसूस करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की कही बात आज दिल को छू सकती है। आत्मीय संबंधों में एक सुंदर ऊर्जा जागेगी, जो मन को शांति देगी।

करियर – ऑफिस में आप सहयोगी और प्रेरणादायक भूमिका निभाएंगे। टीमवर्क में आपकी उपस्थिति महत्वपूर्ण रहेगी। बिजनेस करने वाले लोग ग्राहकों की जरूरतों को समझकर सफलता प्राप्त करेंगे। जो लोग क्रिएटिव या काउंसलिंग से जुड़े हैं, उनके लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। किसी महिला सहकर्मी या सीनियर से सहयोग मिलने की संभावना है। आपकी भावनात्मक समझ आज आपका मजबूत पक्ष बनेगी। लव – साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। जिन रिश्तों में दूरी या ठंडापन था, उनमें फिर से नजदीकियां महसूस हो सकती हैं। यह समय अपने भावों को खुलकर व्यक्त करने का है। पुराने रिश्तों की मिठास लौट सकती है और बातचीत दिल से होगी। प्रेम आज अधिक सच्चा और गहरा लगेगा। हेल्थ – मेडिटेशन, संगीत या किसी सुकून देने वाली गतिविधि में समय बिताना लाभदायक रहेगा। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने से मन स्थिर होगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 3

वृश्चिक – सेवन ऑफ वाण्ड्स आज का दिन संघर्ष और दृढ़ता की परीक्षा लेने वाला हो सकता है। परिवार में किसी निर्णय को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है, लेकिन आप शांत रहकर परिस्थिति को संभाल लेंगे। हाउसमेकर घर के वातावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। किसी पुराने विषय पर मतभेद उभर सकते हैं, पर आपकी स्थिरता और आत्मविश्वास से हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगे। दिन के अंत में भीतर ही भीतर छोटी-सी जीत का अनुभव होगा।

करियर – कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, लेकिन आप अपने कौशल और धैर्य से आगे निकल सकते हैं। ऑफिस में नई परियोजनाओं का दबाव बढ़ेगा, पर आपकी नेतृत्व क्षमता टीम को प्रेरित करेगी। आप अपनी समझदारी और रणनीति से सफलता प्राप्त करेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है। लव – प्रेम में छोटी-छोटी बातों पर तकरार की संभावना है। साथी की अपेक्षाएं अधिक हो सकती हैं, लेकिन आपकी सच्चाई और ईमानदारी से स्थिति फिर सामान्य हो जाएगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों को किसी पुराने परिचित के प्रति भावनाएं जाग सकती हैं। हेल्थ – ब्लड प्रेशर या तनाव से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और आराम के लिए समय निकालें। योग और गहरी सांसों का अभ्यास तनाव कम करने में मदद करेगा। लकी कलर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 2

धनु – टेन ऑफ पेन्टाकल्स आज का दिन समृद्धि और पारिवारिक संतुलन का है। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा और परिजनों के साथ बिताया गया समय आनंदमय रहेगा। हाउसमेकर घर की सजावट या किसी पारिवारिक आयोजन की तैयारी में व्यस्त रह सकती हैं। परिवार में एकता और प्रेम का सुंदर मेल दिखाई देगा। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा और किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। आज घर में सुख, सुरक्षा और अपनापन गहराई से महसूस होगा।

करियर – सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और आपके निर्णयों की सराहना की जाएगी। ऑफिस में टीमवर्क मजबूत रहेगा, जिससे परियोजनाएं समय पर पूरी हो पाएंगी। कोई दीर्घकालिक योजना आज गति पकड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ व्यवहार में उदारता बनाए रखें। आपकी मेहनत आज भविष्य के लिए मजबूत नींव तैयार करेगी। लव – प्रेम जीवन में स्थिरता और विश्वास का माहौल रहेगा। साथी के साथ रिश्ता और गहरा होगा। जो लोग विवाह के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल हो सकता है। अविवाहित लोगों को किसी पारिवारिक समारोह में किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। संबंध को परिवार की स्वीकृति मिलने की संभावना भी है। हेल्थ – ब्लड शुगर से जुड़ी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है, लेकिन नियमित आहार और योग से सुधार संभव है। मानसिक रूप से संतुलन अच्छा रहेगा। तनावमुक्त वातावरण आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज भाग्य का पहिया आपके पक्ष में घूमता हुआ दिखाई देगा। अचानक होने वाले परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकते हैं। परिवार में उत्साह और चहल-पहल का माहौल रहेगा। संतान या घर के छोटे सदस्यों की उपलब्धि से परिवार में गर्व और खुशी का वातावरण बनेगा। आर्थिक रूप से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मतभेद सुलझेंगे और रिश्तों में फिर से मिठास आएगी।

करियर – लंबे समय से रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट अचानक गति पकड़ सकता है। वरिष्ठों की सराहना मिलेगी और ऑफिस में आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। किसी विदेशी क्लाइंट से लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल हो सकता है। भाग्य और मेहनत साथ चलते दिखेंगे। लव – प्रेम में किस्मत नया मोड़ ला सकती है। पुराने रिश्तों में सुधार हो सकता है या कोई नया आकर्षण शुरू हो सकता है। साथी के साथ कोई अनपेक्षित मुलाकात दिल को खुश कर सकती है। कुछ लोगों के लिए यह समय सगाई या विवाह की दिशा में कदम बढ़ाने का संकेत हो सकता है। जो दूर हैं, उन्हें संवाद के माध्यम से प्रेम भरा संदेश मिल सकता है। पुराने घाव भरेंगे और प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। हेल्थ – योग और वॉक से राहत मिलेगी। भोजन हल्का रखें और अधिक तले-भुने पदार्थों से बचें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करना लाभदायक रहेगा। यात्रा के दौरान थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

कुंभ – द लवर्स आज का दिन निर्णय और भावनाओं के सुंदर संगम का है। किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ी यादें मन को भावुक कर सकती हैं। हाउसमेकर के लिए यह दिन खास रहेगा, क्योंकि घर में किसी छोटे आयोजन या खुशी के अवसर की संभावना बन सकती है। माता-पिता का स्नेह और संतान की उपलब्धि मन को प्रसन्न करेगी। आज आप अपने दिल की बात कहने का साहस भी जुटा सकते हैं।

करियर – सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और किसी परियोजना में मिलकर बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रतिस्पर्धा की स्थिति भी धीरे-धीरे कम हो सकती है। अपने कौशल और निर्णय क्षमता पर भरोसा रखें। भावनात्मक संतुलन बनाए रखने से कार्यक्षेत्र में आपकी चमक और बढ़ेगी। लव – प्रेम में आकर्षण और मधुरता बढ़ेगी। साथी के साथ गहरी बातचीत या रोमांटिक पल रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी विशेष व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। दिलों में फिर से गर्मजोशी और अपनापन महसूस होगा। हेल्थ – योग और मेडिटेशन से मन को शांति मिलेगी। नींद की कमी या अधिक सोच से बचना जरूरी है। संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक रहेगा। दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7

मीन – द हरमिट आज का दिन आत्ममंथन और भीतर झांकने का है। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा, लेकिन आप थोड़ा एकांत पसंद कर सकते हैं। किसी पुराने रिश्तेदार या बुजुर्ग से मुलाकात जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख दे सकती है। हाउसमेकर घरेलू जिम्मेदारियों के बीच अपने भीतर संतुलन खोजने की कोशिश करेंगी। बीते अनुभवों पर विचार करने से जीवन की दिशा अधिक स्पष्ट होगी।

करियर – आप अपनी क्षमता और सीमाओं को बेहतर ढंग से पहचान पाएंगे। ऑफिस में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि आज सोच-समझकर किया गया कार्य भविष्य में बड़ा परिणाम दे सकता है। जो लोग शिक्षा, लेखन या शोध से जुड़े हैं, उनके लिए प्रेरणादायक अवसर बन सकते हैं। धैर्य से किया गया काम आगे लाभ देगा। लव – साथी से जुड़ी कोई बात मन में उठेगी, इसलिए स्पष्ट संवाद आवश्यक होगा। आप रिश्ते के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करेंगे। जो लोग दूरी में हैं, वे भी आत्मिक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। यह समय प्रेम को समझने और भावनाओं को सुलझाने का है। हेल्थ – आज मन थोड़ा गंभीर या शांत रह सकता है। मेडिटेशन, प्रार्थना या शांत संगीत सुनना लाभदायक रहेगा। शरीर को पर्याप्त आराम दें और अधिक कार्यभार से बचें। हल्का आहार लें और पर्याप्त पानी पीते रहें। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *