सवाई माधोपुर के रेस्टोरेंट लकड़ी व कोयले के सहारे:कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से संकट गहराया, कुछ रेस्टोरेंट हुए बंद

Actionpunjab
2 Min Read




सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के चलते हालात दिन में दिन विकट होते जा रहे हैं। यहां पर कुछ रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं। वहीं कुछ रेस्टोरेंट लकड़ी व कोयले के सहारे चल रहे हैं। इसी तरह शादी समारोह में लकड़ी का सहारा लिया जा रहा है। लकड़ी और कोयले के सहारे चलने लगे रेस्टोरेंट
श्रीराम भोजनालय के मालिक विष्णु साहू ने बताया कि पिछले चार-पांच दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं आ रही है। जिसके चलते उनका स्टॉक खत्म हो गया है। स्टॉक खत्म होने से उन्हें अब लकड़ी व कोयल के सहारे खाना बनाना पड़ रहा है। अचानक कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से कोयले और लकड़ी की कीमतों में भी उछाल आया है। जहां पहले 5 रूपए किलो में लकड़ी मिल रही थी। वहीं अब यह लकड़ी 8 से 9 रुपए किलो में मिल रही है। इसी तरह कोयले की कीमत में भी इजाफा हुआ है। यहां प्रति किलो 15 रू कोयले की कीमत में इजाफा हुआ है। आपको बता दे कि सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में करीब 30 से ज्यादा रेस्टोरेंट संचालित है। यहां सप्लाई बंद होने से हालात विकट हो गए हैं। सवाई माधोपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की खपत बीस फीसदी बढ़ी रणथंभौर गैस एजेंसी के‌ मालिक पुनीत गर्ग ने बताया कि सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सामान्य दिनों में घरेलू सिलेंडरों रोजाना की करीब 1000-1200 की खपत होती थी। अब इस खपत में बीस फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यहां लोगों के घरेलू गैस सिलेंडर स्टॉक करने के चलते खपत में बढ़ोतरी हुई है। सवाई माधोपुर में रोजाना 1500 गैस सिलेंडर की खपत हो रही है।हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी है। यहां केवल सर्वर डाउन होने पर ओटीपी नहीं आने की स्थिति में ही लाइन लग रही हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *