![]()
मानसा जिले के नंगल कलां गांव में कर्ज के बोझ से परेशान एक 26 वर्षीय युवक ने सुसाइड कर लिया। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से आर्थिक सहायता और कर्ज माफी की मांग की है। थाना सदर मानसा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता छोड़ गया है। पारिवारिक सदस्य जरनैल सिंह, मक्खन सिंह और निर्माल सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह ने घर बनाने के लिए बैंक और निजी व्यक्तियों से लगभग 4 लाख रुपए का कर्ज लिया था। परिजनों के अनुसार, हरपाल सिंह कर्ज की किश्तें चुकाने को लेकर अक्सर तनाव में रहता था। इसी मानसिक दबाव के कारण उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार ने पंजाब सरकार से अपील की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और उनका पूरा कर्ज माफ किया जाए, ताकि वे अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकें। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए थाना सदर मानसा के एसएचओ जसप्रीत सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें नंगल कलां गांव में हरपाल सिंह द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर और पिता बलजीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिनमें कर्ज से परेशानी की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
मानसा में कर्ज से परेशान युवक ने किया सुसाइड:मकान बनाने के लिए लिया था लोन, तनाव में रहता, दो बच्चों का पिता
Leave a comment