![]()
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान के ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने कहा- टोंक शहर बहुत गंदा शहर है। यह अधिकारियों की लापरवाही से है। मैंने यहां बहुत सारी गंदगी देखी, मुझे कहते हुए कतई तकलीफ नहीं है कि सार्वजनिक टॉयलेट गंदगी से भरे हुए थे। तालाब में गंदगी का अड्डा देखा। अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं टोंक शहर में अधिकारियों की लापरवाही से गंदगी है। अब अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टोंक को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वच्छ बनाया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं नियमित साफ सफाई के लक्ष्य बनाकर कार्य किया जाए। गुप्ता गुरुवार को टोंक में थे। उन्होंने यहां स्वच्छता को लेकर टोंक में अधिकारियों से मीटिंग ली। जियो टैग से मॉनिटरिंग गुप्ता ने कहा- जियो टेक के माध्यम से कल से नगर निकायों कार्यों की मॉनिटरिंग होगी। आज हमने डायरेक्शन दे दिए। शासन सचिव, डायरेक्टर कल से जुड़ेंगे। निकायों में चल रहे कार्यों को देखेंगे, शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे। मोबाइल पर निकायों के 24 घंटे के कार्यों के फोटो मंगवाकर जियो टैग से मॉनिटरिंग की जाएगी। जो सफाई कर्मचारी अपने मूल पद पर काम नहीं कर रहे हैं उन्हें तुरंत मूल पद पर काम पर लगा देना चाहिए। इस बारे आयुक्त से बात करूंगा। अधिकारियों को दिए मॉनिटरिंग के निर्देश गुप्ता ने स्वच्छता को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया, जिनमें शत प्रतिशत डोर टू डोर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, समयबद्ध तरीके से वर्ष के 365 दिन कचरा उठाव, जीपीएस के माध्यम से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति एवं पेनल्टी की व्यवस्था शामिल है। ब्रांड एंबेसेडर केके गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की दिन में तीन बार सफाई हो। जीईओ टैग्ड फोटो के माध्यम से मॉनिटरिंग करें और खाली भूखंडों की सफाई नहीं होने पर पेनल्टी एवं सीज करने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित रात्रिकालीन सफाई की जाए और बिजली के पोलों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखें। बेसहारा गायों को गौशालाओं में पहुंचाए और नालियों की नियमित सफाई की जाए। इस अवसर पर टोंक के नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेश गोयल, समाज सेवी ओम प्रकाश गुप्ता एवं रामबाबू गुप्ता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
'टोंक बहुत गंदा है, ये अधिकारियों की लापरवाही है':स्वच्छता मिशन राजस्थान के ब्रांड एम्बेसडर बोले- टॉयलेट्स और तालाब में गंदगी का अड्डा
Leave a comment