![]()
दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण खटीक हत्याकांड को लेकर मेरठ में खटीक समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को समाज के लोगों ने बेगमपुल क्षेत्र में कैंडल मार्च निकालकर तरुण के लिए न्याय की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च के बाद खटीक समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की निर्मम हत्या की गई है, जिससे समाज में रोष है। समाज के लोगों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। समाज के लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा नहीं दी गई, तो खटीक समाज देशभर में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान पंकज खटीक, सुधीर खटीक, नीरज खटीक, कपिल खटीक, करण खटीक और निपुल खटीक समेत कई लोग मौजूद रहे।
उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर मेरठ में कैंडल मार्च:प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन आरोपियों को फांसी देने की मांग
Leave a comment