करौली में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें:इंडेन गोदाम पर घंटों इंतजार करते रहे लोग, पुलिस और सिविल डिफेंस तैनात

Actionpunjab
2 Min Read




करौली में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं, जिसमें महिलाओं और पुरुषों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शहर के बरखेड़ा नदी के पास स्थित इंडेन गैस गोदाम पर सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंचे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम तैनात की गई। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लाइन में लगे लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की। गैस सिलेंडरों का वितरण पुलिस की निगरानी में किया गया ताकि कोई अव्यवस्था न फैले। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग में आ रही दिक्कतें, सर्वर डाउन रहने और ओटीपी मिलने में देरी के कारण भी परेशानी बढ़ रही है। इन तकनीकी समस्याओं के चलते लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे एजेंसी पर भीड़ और लंबी कतारें लग रही हैं। लंबी कतारों और भीड़ के कारण उपभोक्ताओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई लोगों को घंटों लाइन में लगकर सिलेंडर लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रशासन और एजेंसी की ओर से स्थिति को नियंत्रित रखने और उपभोक्ताओं को क्रमबद्ध तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *