![]()
हांसी पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन (आईपीएस) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। सीआईए-1 स्टाफ के मुख्य सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम हिसार चुंगी क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
मुखबिर से सूचना पर छापेमारी गश्त के दौरान पुलिस को एक मुखबिर से गुप्त सूचना मिली। बताया गया कि गांव देपल निवासी सुनील उर्फ कालू के पास अवैध हथियार है और वह छोटा रिजवाया-ढंढेरी रोड के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी। आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद मौके पर पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में बैठा देखा। पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान गांव देपल निवासी सुनील उर्फ कालू के रूप में बताई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद सुनील उर्फ कालू के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान उससे यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि उसने यह अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से करने वाला था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हांसी में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, सीआईए स्टाफ की कार्रवाई
Leave a comment