कौशांबी में कार ने सिपाही समेत 4 को टक्कर मारी:SI परीक्षा देने आए सिपाही के पैर में आई चोट, कार-चालक हिरासत में

Actionpunjab
2 Min Read




कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सिपाही समेत चार लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना भरवारी बस स्टॉप पर रात करीब 8:30 बजे हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में हमीरपुर जनपद के राठी से SI की परीक्षा देने आए सिपाही मोहित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने पैर के पंजे पर गाड़ी का टायर चढ़ने से गहरी चोटें आईं। मोहित वर्मा कानपुर जनपद में तैनात हैं और उनका परीक्षा केंद्र कौशांबी के टेंवा स्थित पॉलिटेक्निक विद्यालय में है। मोहित वर्मा कानपुर से चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन से भरवारी रेलवे स्टेशन पर उतरकर टेंवा जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद उसने मोहित वर्मा को टक्कर मारते हुए करारी निवासी इंद्रजीत और दो अन्य बाइक सवारों को भी घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल सिपाही मोहित वर्मा को पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए भरवारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य दो मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी भरवारी नितेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल सिपाही का इलाज चल रहा है और अन्य घायलों को दवा दिलाकर घर भेजा गया है। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में ले लिया है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *