भरतपुर में सिलेंडरों की किल्लत जारी:सुबह से ही एजेंसियों पर लोगों का पहुंचना हुआ शुरू, लोगों में घरेलू सिलेंडर सप्लाई होने के डर

Actionpunjab
2 Min Read




भरतपुर में लगातार सिलेंडरों की किल्लत जारी है। लोग दोगुने दामों में घरेलू सिलेंडर खरीद रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए एक टीम तैनात की है। उसके बाद भी टीम पूरी तरह से असफल नजर आ रही है। कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है। जिसके कारण छोटे व्यापार भी ठप होते नजर आ रहे हैं। 5 दिन पहले बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे सुबह से ही लोग एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। घंटों इंतजार करने के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलेगा। सिलेंडर लेने के लिए लंबी लंबी कतारें लगी हुई है। 5 दिन पहले बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। जिससे लोगों में रोष भी है। बुकिंग में बदलाव की वजह से लोग सिलेंडरों का स्टॉक कर रहे हैं। लोगों में डर है कि कमर्शियल की तरह घरेलू सिलेंडरों की भी सप्लाई बंद न हो जाये। छोटे व्यापार बंद होने की कगार पर वहीं दूसरी तरफ छोटे रेस्ट्रोरेंट और रेहड़ियों के व्यापार बंद होने की कगार पर हैं क्योंकि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह से बंद है। घरेलू सिलेंडर आसानी से मिल नहीं पा रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने लकड़ी और कोयले का स्टॉक मंगा लिया है। जिससे व्यापार सुचारू रूप से चल सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *