कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने बाली छीनी:रास्ता पूछने के बहाने आए, 2 दिन से गांव में घूम रहे थे, रेकी कर वारदात की

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के कान की सोने की बाली छीन ली। महिला शाम को सैर करने के लिए निकली थी। घर से थोड़ी दूर चलने के बाद बुजुर्ग के साथ घटना हो गई। आरोपी रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग के पास गए थे। इससे पहले उन्होंने बुजुर्ग की रेकी की। ईशरगढ़ गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला जसपाल कौर (78) ने पुलिस को बताया कि मैं हर रोज अपने घर के आसपास सैर करती हूं। कल शाम यानी 13 मार्च शाम करीब 4:15 बजे घर के आसपास ही सैर कर रही थी। अभी घर से थोड़ा आगे पड़ोसी रोशन के मकान के पास पहुंची थी। तभी बाइक पर दो युवक गली से आए, जिन्होंने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। रास्ता पूछने के बहाने आए उनमें से बाइक के पीछे बैठा युवक उसके पास आया और छपरा-छपरा गांव का रास्ता पूछने लगे। मैंने उनको गांव का रास्ता बता दिया। तभी उसने मेरे दोनों हाथ पकड़ लिए और उसके बाएं कान से बाली छीन ली। आरोपी उसकी दूसरी बाली छीनने लगा तो शोर मचाने की वजह से उसने मुझे छोड़ दिया। 2 दिन से गांव में घूम रहे थे उसकी बाली का वजन करीब 5 ग्राम था। शोर मचाने पर पास ही कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, उन्होंने उनको पकड़ने की कोशिश भी, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने बाइक के पीछे बैठे बदमाश को बॉल भी मारी। आरोपी 2 दिन से गांव में घूम रहे थे। रेकी कर दिया घटना को अंजाम कल भी आरोपी गांव की गलियों में घूम रहे थे। कल उन्होंने पहले रेकी की और जब कोई आसपास नहीं दिखा तो बाली छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों की भागते हुए की वीडियो भी सामने आई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान और बाइक को ट्रैस करने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *