![]()
बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने “ऑपरेशन शिंकजा” के तहत एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब सप्लायर है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बिछीवाड़ा थाना अधिकारी कैलाशचंद्र सोनी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई थी। ड्राइवर कालूसिंह राठौड़ निवासी केरिंगजी का खेड़ा, थाना केलवा राजसमंद ने ट्रक में कूलर की बॉडी भरी होने की जानकारी दी। कंटेनर खोलकर जांच की गई तो उसमें कूलर की बॉडी की आड़ में चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 352 कार्टन भरे हुए मिले थे। सभी कार्टनों पर “फॉर सेल ओनली चंडीगढ़” लिखा था। पुलिस ने शराब जब्त कर ड्राइवर कालूसिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में ड्राइवर ने शराब भरवाने वाले सप्लायर के रूप में मुकेश मेवाड़ा निवासी लाखागुड़ा, थाना देवगढ़ राजसमंद का नाम बताया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मुकेश मेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डूंगरपुर में फरार शराब सप्लायर गिरफ्तार:कंटेनर में भरी कूलर बॉडी की आड़ में कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी
Leave a comment