संजय सिंह ने नाली में पाइप डालकर जलाई गैस:सुलतानपुर में बोले- गैस संकट आया नहीं लाया गया है, ईरान से जानबूझकर रिश्ते बिगाड़े

Actionpunjab
3 Min Read




गैस सिलेंडर को लेकर मची त्राहि के मध्य आप सांसद संजय सिंह ने अपने गृह जनपद सुल्तानपुर में शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने गैस चूल्हा रखकर नाली में पाइप डालकर चूल्हा जलाने का डेमो भी किया। यहां मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा ये संकट प्रायोजित संकट है। ये संकट आया नहीं है लाया गया है। ये मैं इसलिए कह रहा हूं कि देश की जनता को आपके माध्यम से पता होना चाहिए। संजय सिंह ने आगे कहा लोगों को नहीं मालूम था, हमको आपको नहीं मालूम था। मैंने रिसर्च किया तो पता चला कि प्रधानमंत्री को मालूम था, इस देश के विदेश मंत्री और पेट्रोलियम मंत्री को मालूम था कि हार्मोर्स का समुद्री मार्ग जो ईरान का समुद्री मार्ग है जिस मार्ग का 60-70 प्रतिशत हिस्सा ईरान में आता है उसी हार्मोर्स समुद्री मार्ग से भारत का 60 प्रतिशत कच्चा तेल आता है। उसी समुद्री मार्ग से 50 प्रतिशत गैस आती थी। भारत-ईरान की दोस्ती इतिहास से पुरानी फिर आपने ईरान से अपने रिश्ते गड़बड़ क्यों किए? ईरान से कोई बुरे रिश्ते नहीं थे। मैं बता दूं, भारत के प्रधानमंत्री ने जब ईरान की यात्रा की थी तो एक भाषण दिया था कि ‘ईरान और भारत की दोस्ती इतिहास से भी ज़्यादा पुरानी है।’ जानबूझकर ईरान से रिश्ते बिगाड़े 2024 में जब ईरान के राष्ट्रपति की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हुई तो प्रधानमंत्री ने पूरे देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। देश की संसद में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। और अब आपने उस ईरान से जानबूझ कर रिश्ते बिगाड़ लिए। युद्ध से पहले इजराइल की यात्रा की आपने युद्ध के दो दिन पहले इजराइल की यात्रा कर ली। फर्जी मेडल आपने वहां गले में पहन लिया। मेडल पहनने के बाद आपने देश के करोड़ो लोगों के हितों को अमेरिका इजराइल के आगे गिरवी रख दिया। 13 दिन बाद जगी विदेश नीति आप खामेनाई की हत्या पर नहीं बोले, 160 स्कूली बच्चों की मौत पर नहीं बोले। आपका मेहमान ईरानी नौ सेना का जो जहाज आकर वापस जा रहा था रास्ते में उसको अमेरिका ने मार दिया आप उस पर भी नहीं बोले। 13 दिन बाद जब सारी विदेश नीति मर गई तो मुर्दे को इंजेक्शन लगाने के लिए मोदी जागे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *