शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की भगाई:बाहर गए थे परिजन, लौटे तो बेटी घर पर नहीं थी, डेराबस्सी में युवक के खिलाफ केस

Actionpunjab
2 Min Read




मोहाली की डेराबस्सी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और लड़की की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह अपने परिवार के साथ मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। रमजान के दिन होने के कारण परिवार के सभी सदस्य नमाज के लिए घर से बाहर थे और उनकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। घर लौटने पर गायब मिली लड़की रात करीब सवा 9 बजे जब वे घर लौटे, तो उनकी बेटी घर में नहीं मिली। परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि गुलाबगढ़ रोड निवासी वासिक खान पुत्र वाजिद खान उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित परिवार ने वासिक खान पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस कर रही है छापेमारी मामले के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी वासिक खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लड़की को सुरक्षित बरामद करने के लिए कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *