![]()
भास्कर न्यूज़| अमृतसर शनिवार को जस्टिस रोहित कपूर ने अमृतसर की अदालतों और सेंट्रल जेल का वार्षिक निरीक्षण भी किया। जेल में कैदियों के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा की शुरुआत की गई, जिससे बीमार कैदियों को डिजिटल माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श मिल सकेगा। शनिवार को ही जेल अस्पताल, फैक्टरी और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जेल परिसर में एक पौधा भी लगाया। दौरे के दौरान उन्होंने अजनाला कोर्ट कांप्लेक्स का भी निरीक्षण किया और बार एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही ई-मुलाकात सुविधा की शुरुआत की गई। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतींदर कौर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलजिंदर सिंह, एसीजेएम परमिंदर कौर बैंस, सीजेएम सुप्रीत कौर और अमरदीप सिंह बैंस सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जस्टिस कपूर का सेंट्रल जेल का दौरा टेलीमेडिसिन सुविधा का किया उद्घाटन
Leave a comment