Amethi SI Recruitment Exam | Day 2: 3600 Aspirants, SP Inspects

Actionpunjab
1 Min Read


अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी में उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी रही। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 3600 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। पहले दिन की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अनुपस्थिति दर्ज कराई थी।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल 370 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि संबंधित सर्किल के सीओ लगातार भ्रमणशील रहेंगे। एसपी सरवणन टी स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

दूरदराज के केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए एसपी के निर्देश पर ई-रिक्शा और पीआरवी वाहनों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 10 स्टैटिक और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *