कुरुक्षेत्र में छेड़खानी केस को वापस करवाने के लिए ब्लैकमेलिंग:महिला की फोटो एडिट करके वायरल करने की धमकी, फेसबुक पर दोस्ती कर लीं तस्वीरें

Actionpunjab
2 Min Read




कुरुक्षेत्र शहर में शादीशुदा महिला की फोटो एडिट करके वायरल करने धमकी देकर ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला किया है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ इस महिला से छेड़खानी करने का पहले भी एक केस दर्ज है। इस केस को वापस ही करवाने के लिए आरोपी एडिट फोटो को वायरल करने की धमकियां दे रहा था। महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से गुरजेंट सिंह निवासी टोला नंगल, जिला अमृतसर (पंजाब) से जान-पहचान हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी बहन की कुछ फोटो हासिल कर लीं। बाद में कुछ तस्वीरें एडिट करके उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी पर पहले भी केस दर्ज आरोपी गुरजेंट सिंह के खिलाफ साल 2022 में छेड़खानी, स्टॉकिंग और धमकी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। करीब 2 साल पहले उसकी बहन का विवाह हो चुका है। हालांकि अब आरोप का उसकी बहन के साथ कोई संपर्क नहीं है। बावजूद आरोपी लगातार उसकी बहन को फोन कर परेशान कर रहा है। केस वापस लेने की धमकी दी आरोपी ने धमकी दी कि उस पर दर्ज छेड़खानी का केस वापस नहीं लिया तो आरोपी उसकी बहन की फोटो फेसबुक पर वायरल कर देगा। इस धमकी के डर से आरोपी लगातार उस पर दबाव बना रहा है। इन फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके परिवार को ब्लैकमेल करके डेढ़ लाख रुपए भी ठग गया। साथियों संग मिलकर बनाई फोटो आरोपी गुरजेंट सिंह ने अपने साथी बलजीत सिंह, जोगराज सिंह और जसपाल सिंह के साथ मिलकर फोटो को एडिट किया है। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *