![]()
अलवर में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा के दो दिवसीय दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में महिलाओं ने मंत्री का हाथ पकड़कर मंच पर खींचा फिर मंत्री ने महिलाओं के साथ डांस किया और उन पर फूल भी फेंके। इस दौरान महिलाएं भी मंत्री के साथ उत्साह के साथ नाचती हुई नजर आईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वीडियों भी बनाया। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि निकाय चुनाव अपने समय पर हो जाएंगे। मंत्री ने बताया कि सोमवार को वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गर्मियों के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम, पानी और बिजली की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। एलपीजी गैस की समस्या पर उन्होंने कहा कि जितनी समस्या दिखाई जा रही है, उतनी गंभीर स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि ईरान द्वारा तेल ठिकानों पर मिसाइल हमलों और होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया जिस्से वहां से निकलने वाला तेल और गैस बंद है जैसे ही होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा किल्लत मिट जाएगी। अपने दौरे के दौरान मंत्री पहले निर्माणाधीन हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद वे हसंखा मेवाती के शताब्दी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दशहरा मैदान पहुंचे। सोमवार को भी उनका अधिकारियों की बैठक सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मंत्री डॉ किरोड़ी ने किया महिलाओं के साथ डांस,फूल बरसाए:कहा-होर्मुज स्ट्रेट खुलने पर गैस किल्लत मिट जाएगी,निकाय चुनाव समय पर होंगे
Leave a comment