- Hindi News
- National
- Assembly Polls Announced: West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam & Puducherry Elections 2026
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करने जा रहा है। बंगाल, असम, तमिलनाडु में 2-2 फेज में और केरल, पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव कराए जाने के आसार हैं।
पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही 5 राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी।

5 राज्यों-UT में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
चुनाव आयुक्त ने कहा- मैं युवाओं से वोट डालने की अपील करता हूं
चुनाव आयुक्त ने कहा- ‘मैं युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जरूर निभाएं। वे वोट जरूर करें।’
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ज्ञानेश कुमार ने कहा, BLO को मेरी शुभकामनाएं

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आप जानते हैं कि ये सभी 5 राज्य भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक समृद्धता को दर्शाते हैं। इन राज्यों में SIR संविधान के अनुसार किया गया। कोई भी योग्य मतदाता बाकी नहीं रहा। न छूटा। सभी BLO को मेरी शुभकामनाएं, जिनकी इसमें भागीदारी रही।
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चुनाव आयुक्त ने बताया- हमने पांचों राज्यों का दौरा किया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, हमने पिछले दिनों चुनाव की तैयारियों के लिएअ सम, केरल, तमिलनाडु बंगाल और पुडुचेरी के वोटर्स का दौरा किया। हम सभी दलों से मिले। उनके विचार और सुझाव जाने। आयोग ने चीफ इलेक्टर ऑफिसर से भी मुलाकात की। BLO को सम्मानित किया जिन्होंने SIR प्रक्रिया में योगदान दिया। नए वोटर्स को सम्मानित किया।
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पांच राज्यों के चुनावों पर चुनाव आयुक्त की पीसी शुरू
पांच राज्यों के चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहे हैं।
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम ने रैली का वीडियो शेयर किया, कहा- साफ है बंगाल का सपोर्ट BJP को
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे
जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं।
वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था।

12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पवन खेड़ा बोले- चुनाव आयोग-भाजपा की जुगलबंदी पूरा देश देख रहा है
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “3 बजे गृह मंत्री का कार्यक्रम गुवाहाटी में खत्म हुआ और 4 बजे चुनाव की घोषणा हो जाएगी, यह जो चुनाव आयोग की भाजपा के साथ जुगलबंदी चल रही है वह पूरा देश देख रहा है, वे चाहे जितनी जुगलबंदी कर लें असम के लोग मन बना चुके हैं कि वे इस बार परिवर्तन के लिए वोट करेंगे।”
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आठवले बोले- मुझे विश्वास है ममता को भाजपा हरा सकती है
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “पांच राज्यों के जो चुनाव होने वाले हैं उसमें NDA हर राज्य में मजबूत है, चार राज्यों में हमारी सरकार आएगी ऐसा मुझे विश्वास है। केरल में भी भाजपा की ताकत बढ़ रही है। पांचों राज्यों में NDA सरकार बने इसके लिए हमारा प्रयत्न है। ममता बनर्जी को भाजपा, NDA हरा सकती है, 2022 में भाजपा के सत्ता में आने की संभावना थी लेकिन ममता बनर्जी सहानुभूति के कारण सत्ता में आई। पांच सालों में वहां जो अत्याचार हुए, वहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई, गुंडागर्दी बढ़ गई है इसके लिए ममता दीदी की सरकार जिम्मेदार है। इसलिए अब वहां भाजपा, NDA की सरकार आएगी।”
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
BJD नेता बोले- चुनाव आयुक्त से निष्पक्ष व्यवहार की उम्मीद
चुनाव आयोग के पांच राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने पर, BJD नेता प्रसन्ना आचार्य ने कहा- “यह चुनाव एक बहुत ही अहम समय पर हो रहा है, क्योंकि संसद में चुनाव आयुक्त के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कुछ हलचल चल रही है। इसलिए, चुनाव आयुक्त से निष्पक्ष व्यवहार करने की उम्मीद की जाती है, क्योंकि यह एक लोकतंत्र है, और हर किसी को EC पर पूरा विश्वास और भरोसा है।”
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चुनाव तारीखों के ऐलान से सवा घंटे पहले ममता की 2 घोषणाएं
विधानसभा चुनावों की निर्धारित घोषणा से कुछ घंटे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
इसके अलावा ममता ने यह भी कहा है कि बंगाल सरकार इस साल मार्च से अपने कर्मचारियों का DA बकाया चुकाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति
भाषा, केंद्र की योजनाओं, विचारधारा और सेंट्रल एजेंसी के जरिए नेताओं पर नियंत्रण जैसे विवाद इन 5 राज्यों में अक्सर चर्चा में रहे हैं। इसके चलते 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए मुद्दे और चुनौतियां भी नई हैं।
नीचे पढ़िए, पांचों राज्यों की मौजूदा स्थिति क्या है।
09:36 AM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल: 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री
14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। इससे पहले जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं।

09:34 AM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु: भाजपा-कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आ सकीं
आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है।
फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही।

09:33 AM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
केरल: दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में
देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी।
वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता।

09:31 AM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
असम: कांग्रेस ने किया 8 पार्टियों से अलायंस
राज्य में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं।

09:29 AM15 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पुडुचेरी: सबसे कम सीटों वाली विधानसभा
2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगास्वामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है।

