![]()
मानसा शहर और आसपास के कई गांवों में हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे सड़कें जलमग्न हो गई हैं और आवाजाही प्रभावित हुई है। इस बेमौसमी बारिश ने जिला प्रशासन और सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल दी है। शहर के कई प्रमुख चौकों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की बढ़ेगी परेशानी किसानों ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे हैं। उन्हें कभी सरकार की नीतियों तो कभी कुदरत की मार का सामना करना पड़ रहा है। यदि यह बारिश जारी रहती है, तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। तेज हवाओं के साथ हुई इस बरसात का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ा है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है। ऐसे में बारिश और तेज हवाएं फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे कटाई में भी दिक्कतें आएंगी। 24 घंटे के बाद तापमान में गिरावट की संभावना इस बारे में मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह के मुताबिक, पंजाब में अगले एक हफ्ते तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों में गर्मी वैसी ही रहेगी, लेकिन उसके बाद अगले 5 दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी।
मानसा में भारी बारिश से गलियां और सड़कें जलमग्न:जिला प्रशासन के दावों की खुली पोल, किसानों की गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान
Leave a comment