![]()
भरतपुर में देवनारायण बोर्ड योजना के स्कूलों में दाखिला के एंट्रेंस एग्जाम में नाबालिग डमी कैंडिडेट्स पकड़े गए हैं। 2 सेंटर पर हुए एग्जाम में कुल 6 फर्जी कैंडिडेट पकड़े गए, जो पैसे लेकर दूसरे अभ्यर्थियों की जगह पेपर देने के लिए आए थे। हालांकि आधार कार्ड चेक करने पर पकड़े गए। फिलहाल सभी को पुलिस ने निरुद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार- मथुरा गेट थाना इलाके का है। मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पारी में एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जा रहा था। रूम नंबर-25 में वीक्षक को शक हुआ तो फर्जी कैंडिडेट का आधार कार्ड चेक किया गया। उसमें फर्जी कैंडिडेट के घर के पता अलग था। इसके बाद सुपरवाइजर और परीक्षा के केंद्र के अधीक्षक ने फर्जी कैंडिडेट से गहनता से पूछताछ की। पेपर खत्म होने के बाद भी कैंडिडेट से लगातार पूछताछ की गई। सख्ती से पूछने पर कैंडिडेट ने अपना सही नाम और पिता का नाम बताया। इसके बाद घटना की जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों दी गई। बदन सिंह स्कूल से 5 फर्जी कैंडिडेट पकड़े
ऐसा ही मामला राजकीय महाराजा बदन सिंह उच्च माध्यमिक स्कूल में भी सामने आया। यहां एग्जाम सेंटर से 5 फर्जी कैंडिडेट्स पकड़े गए। पांचों कैंडिडेट दूसरे अभ्यर्थियों की जगह पेपर दे रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि फर्जी कैंडिडेट पैसे लेकर दूसरे कैंडिडेट के बदले परीक्षा देने के लिए आये थे। जांच के दौरान जैसे ही वीक्षकों को पता लगा तो, उन्होंने मथुरा गेट थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। सभी अभ्यर्थी नाबालिग है, जिनसे मामले की जानकारी हासिल की जा रही है। करीब 20 हजार में हुई डील शुरुआती जानकारी के अनुसार- डमी अभ्यर्थी के एग्जाम देने की डील करीब 20 हजार रुपए में हुई थी। हालांकि फिलहाल पुलिस इसे पुख्ता करने में जुटी हुई है।
स्कूल में एंट्रेंस एग्जाम दे रहे 6 डमी कैंडिडेट पकड़े:सभी नाबालिग पैसे लेकर पेपर देने आए थे; शक होने पर पूछताछ में हुआ खुलासा
Leave a comment