झज्जर में शादी समारोह बना सियासी चर्चा का केंद्र:रणदीप सुरजेवाला पहुंचे, सीएम नायब सैनी और मोहनलाल बड़ौली की मौजूदगी से बढ़ी हलचल

Actionpunjab
3 Min Read




झज्जर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला देर शाम झज्जर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सुरजेवाला बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के भतीजों की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान सुरजेवाला ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीत रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पूरी मजबूती के साथ पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। CM नायाब व सुरजेवाला का कार्यक्रम में समय देना रहा चर्चा का विषय उधर, इस समारोह में सत्ता पक्ष के नेताओं की मौजूदगी से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी पहुंचे और करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी और विधायक कुलदीप वत्स के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। कुलदीप वत्स कई अन्य नेताओं से भी मुख्यमंत्री की मुलाकात करवाते नजर आए। वहीं कार्यक्रम में रणदीप सुरजेवाला और कुलदीप वत्स के बीच भी लंबी वार्ता हुई, जिसकी चर्चा झज्जर के साथ-साथ पूरे प्रदेश की राजनीति में हो रही है। देर शाम आशा हुड्डा भी कार्यक्रम में पहुंचीं शादी समारोह में कई बड़े राजनीतिक चेहरे भी नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी आशा हुड्डा भी कार्यक्रम में पहुंचीं और परिवार को शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने भी समारोह में शिरकत की। देर शाम तक कार्यक्रम में नेताओं और जनप्रतिनिधियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा और सामाजिक आयोजन के बीच राजनीतिक चर्चाएं भी होती रहीं। नई चर्चाओं को जन्म दे गया समारोह राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम में सत्ता और विपक्ष के नेताओं की मौजूदगी ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायकों को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिलाने में कितने सफल होते हैं। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश की राजनीति किस करवट बैठेगी, यह भी देखना दिलचस्प होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *