लुधियाना में DRI ने पकड़ी 9.19 करोड़ की हेरोइन:2 तस्कर गिरफ्तार; जालंधर हाईवे पर घेरा, कार की सीट के नीचे मिला पैकेट

Actionpunjab
2 Min Read




पंजाब में नशे के खिलाफ लुधियाना DRI को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर एक संदिग्ध गाड़ी को पकड़ कर साढ़े 4 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई ड्रग्स की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत ₹9.19 करोड़ के लगभग है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ऐसे बिछाया गया जाल DRI को पुख्ता इनपुट मिला था कि बॉर्डर वाले जिलों से नशे की एक बड़ी खेप लुधियाना सप्लाई होने वाली है। सूचना के आधार पर जोनल यूनिट के अधिकारियों ने लुधियाना के बाहरी इलाके में जालंधर हाईवे पर नाकाबंदी की और निगरानी बढ़ा दी।
जब संदिग्ध गाड़ी हाईवे पर दिखी तो अधिकारियों ने घेरकर रोक लिया। शुरुआती तलाशी में तो कुछ नहीं मिला लेकिन जब बारीकी से गाड़ी को खंगाला गया तो फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे फर्श पर एक पीले रंग का पॉलीथीन बैग मिला। बैग के अंदर काले और पीले टेप से लिपटे 4 पारदर्शी पैकेट थे। फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर पुष्टि हुई कि पैकेट में हेरोइन है। जिसका कुल वजन 4.595 किलोग्राम था दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त DRI ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत ड्रग्स और तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है कि यह माल कहां से लाया गया था और लुधियाना में किसे डिलीवर होना था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *