महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए किया प्रेरित

Actionpunjab
1 Min Read



भास्कर न्यूज | बाड़मेर महिला संगठन बाड़मेर की ओर से तारातरा गांव में महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनरेगा के तहत महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में महिला संगठन की अध्यक्ष अनीता सोनी ने कहा कि जब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होती हैं और खुद कमाई करती हैं तो उन्हें आत्मसम्मान और खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के हाथ में अपनी कमाई का पैसा होता है तो वे अपनी जरूरतों के अनुसार उसका उपयोग कर सकती हैं और किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। बैठक में हवा देवी, लोंगो देवी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वर्षा, भायती, कमला, लीला, पाबो, तुलसी, पवनी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *