GRP पुलिस ने गर्भवती महिला की बचाई जान:लेबर पेन होने पर ट्रेन से उतार हॉस्पिटल पहुंचाया, रक्तदान भी किया

Actionpunjab
2 Min Read




सवाई माधोपुर की जीआरपी थाना पुलिस ने रविवार रात मानवता की मिसाल पेश की और एक गर्भवती महिला को लेबर पेन होने पर हॉस्पिटल पहुंचाया। इतना ही नहीं जीआरपी थाना सवाई माधोपुर के कॉस्टेबल दाताराम ने एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए रक्तदान भी किया। कॉन्स्टेबल ने रक्तदान किया, महिला ने दिया लड़के को जन्म जीआरपी थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि 15 मार्च को आरती देवी नामक महिला ट्रेन से जयपुर से मुंबई की यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए महिला को तुरंत रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर पर उतारा गया और एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल सवाई माधोपुर में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी। इस पर जीआरपी थाना सवाई माधोपुर में तैनात कॉन्स्टेबल दाताराम ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत रक्तदान किया, जिससे महिला के उपचार में सहायता मिल सकी। जिसके बाद महिला ने रात 9 :10 बजे एक लड़के को जन्म दिया‌। फिलहाल कॉन्स्टेबल दाताराम के इस सराहनीय कदम की अस्पताल स्टाफ व आमजन ने प्रशंसा की। समय पर रक्त मिलने से महिला का इलाज सुचारू रूप से शुरू किया जा सका। जीआरपी पुलिस की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *