![]()
मौसम विभाग ने देश के उत्तर, पूर्वोत्तर, दक्षिण के 25 राज्यों में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में 40–50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने गए टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने ट्रैफिक रोक दिया गया था। टनल में करीब हजार गाड़ियां थीं। इधर, सिक्किम के कई इलाकों में रविवार देर शाम तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। ओडिशा के मयूरभंज जिले में भी रविवार को बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन यहां गर्मी का असर रहेगा। तापमान 35°C से 40°C के बीच रह सकता है। रविवार को महाराष्ट्र का अमरावती देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां तापमान 40.6°C दर्ज किया गया। कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर और हिमाचल में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, हनुमानगढ़ में धूप के बीच ओले गिरे, पारा 3 डिग्री तक गिरा राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश हुई। साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरे। हनुमानगढ़ के संगरिया में दिन में तेज धूप के बीच ओले गिरे। मौसम में बदलाव से तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें… MP में 2 दिन तेज गर्मी, 18-19 मार्च को बारिश, भोपाल में धूप से बचने घरों पर ग्रीन नेट मध्य प्रदेश में तेज गर्मी से बचने के लिए भोपाल में घरों को ग्रीन नेट से कवर किया जा रहा है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में दिन के समय सड़कों पर वीरान छाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं, 18 और 19 मार्च को कई जिलों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में 150 सड़कें बंद, अगले 6 दिन जारी रहेगी बारिश-बर्फबारी प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सात जिलें चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर, शिंकुला में बर्फबारी के कारण गाड़ियां फिसलने लगीं। टनल के भीतर, नॉर्थ व साउथ पोर्टल पर गाड़ियों की लाइन लगी रही। इन इलाकों में 150 सड़कें बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी-बिहार समेत में 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:ओडिशा में बवंडर से 2 की जान गई; हिमाचल में बर्फबारी, अटल टनल में टूरिस्ट फंसे
Leave a comment